ज्वाला प्रसाद राय बने प्रखंड पंसस संघ के अध्यक्ष
मुरौल प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार की अध्यक्षता में समिति सदस्यों की बैठक हुई जिसमें प्रखंड स्तर पर पंसस संघ का गठन किया गया।
मुजफ्फरपुर। मुरौल प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार की अध्यक्षता में समिति सदस्यों की बैठक हुई जिसमें प्रखंड स्तर पर पंसस संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद राय, प्रधान महासचिव पूर्व प्रमुख मनोज कुमार राय, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष तरुण कुमार, सचिव संजय कुमार ठाकुर, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार को चुना गया। जिला पंचायत समिति सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश राय ने कहा कि जब तक कल्याणकारी योजनाओं में पंससं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई तो जिले के सभी पंसस मुख्यमंत्री के जिला आगमन पर सामूहिक त्यागपत्र दे देंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय, पंसस राजकिशोर ठाकुर, मनोज पासवान, पंसस रीना कुमारी राय, प्रमिला देवी, संजू देवी, उप प्रमुख पिंकी देवी, अजीत कुमार चौधरी, रंजना राय, रमेश यादव, रामविलास पासवान उपस्थित थे।