पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा- मोदी सरकार आई तो संविधान व आरक्षण नहीं बचेगा
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी शरद यादव व मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर के कफेन बगहा और मोतिहारी में की चुनावी सभा। महागठबंधन प्रत्यााशी को वोट देने का किया आग्रह।
मुजफ्फरपुर/मोतिहारी/बगहा, जेएनएन। यह चुनाव अंतिम चुनाव है। अगर इस बार मोदी सरकार आ गई तो संविधान और आरक्षण नहीं बचेगा। यानी संविधान में आरक्षण मुद्दे पर संशोधन कर दिया जाएगा। आरक्षण और संविधान बाबा साहब अंबेदकर की देन है जिसे आज मोदी सरकार समाप्त करने पर तूली है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने वैशाली लोकसभा क्षेत्र के भानु प्रताप उच्च विद्यालय, कफेन के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि 2014 में मोदी जी का एक जुमला था पढ़ाई, दवाई और कमाई लेकिन आज 2019 में तीनों चीजों में कोई भी दुरुस्त नहीं हुआ।
नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपके वोट से जीतकर भाजपा की गोद में जा बैठे जिन्हें मोदी ने डीएनए में खोट को अपमानित किया था। शरद यादव ने कहा कि आरक्षण और संविधान खतरे में है जिसे बचाना है। देश का लोकतंत्र आज महंगा से महंगा हो गया। यानी पैसे पर टिकट बिकते हैं। उन्होंने राजद प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह को वोट देने का आग्रह किया। मुकेश साहनी ने कहा कि पहले मल्लाह का बेटा टिकट के लिए पार्टी के दरवाजे पर दर-दर घूमता था, लेकिन आज हमने तीन टिकट बांटा है।
अगर आप अपनी ताकत दिखाएंगे तो अगले चुनाव में 30 सीट का टिकट बांटेंगे। अध्यक्षता ब्रह्मदेव व मंच संचालन लाल बिहारी सहनी ने किया। सभा को प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह, विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, राजगीर राम, मंजू सिंह, सोनी सिंह, कृष्णा पासवान, छोटेलाल यादव, रामप्रवेश पासवान आदि ने सभा को संबोधित किया।
भावनात्मक बातों को जागृत कर वोट लेना चाहते हैं मोदी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कल्याणुपर के बाकरपुर व पीपरा के बेदीवन मधुबन में सभा को संबोधित किया। कहा कि केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार झूठ व फरेब की है। मोदी जी जनमानस में उन्माद या भावनात्मक बातों को जागृत कर उससे वोट लेना चाहते हैं। ऐसे पहली बार नहीं कि हमने पाकिस्तान को जवाब दिया या लड़ाई लड़ी है। श्रीमती गांधी जब प्रधानमंत्री थी तो 1971 में 95 हजार सैनिकों के साथ मे पाकिस्तान ने घुटने टेक थे और हमने अलग स्वतंत्र बांग्लादेश बनाने में सफलता पाई, लेकिन उस वक्त यह नारा लगाया गया कि हमारी सेना दुनिया से निपटने में कभी भी सक्षम है।
किसी को भी झुकाने की ताकत रखता है, लेकिन अब देखिए पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सेना की कार्रवाई बताया। 5 वर्षों में जो भी कार्य हुए उसे सीधे व्यक्तिगत या पार्टी की उपलब्धि माना जा रहा है। पूर्व सांसद शरद यादव ने बताया कि देश का खेत व खलिहान हरा होगा तो व्यापार भी हरा होगा। यह उत्तर बिहार का क्षेत्र गन्ने का कटोरा कहा जाता था। कृषि मंत्री ने चंपारण के किसानों की चिरपरिचित मांग चीनी मिल को चालू नहीं करा सकें।
संबोधित करने वालों में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव व संचालन दिनेश पाठक ने किया। मौके पर जिला पार्षद साधु यादव, सुरेश मिश्रा, सहदेव पासवान, रेखा गुप्ता, संत ङ्क्षसह कुशवाहा, मोतीलाल सहनी, यादव लाल पासवान, विक्रम कुशवाहा, श्रीबाबू प्रसाद यादव, उमेश महतो, ङ्क्षबटी शर्मा उपस्थित थीं। कल्याणपुर की सभा को संबोधित करने वालों में मुकेश सहनी, राज्य सभा सदस्य डॉ. अखिलेश ङ्क्षसह, विधायक राजेंद्र राम, राजेश्वर सिंह, मनोज यादव, पूनम देवी, राजेन्द्र यादव, अशोक यादव, केदार यादव, असरार आलम, राजकुमार यादव, अरुण कुशवाहा आदि प्रमुख थे।
जिसको मैंने राजनीति सिखाई, वह मेरा निशान लेकर भाग गया : शरद
लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के राष्ट्रीय शरद यादव ने कहा कि धोखेबाजों से सावधान रहना है। अभी देश के अंदर धोखेबाज व जुमलेबाजों की एक गुट सक्रिय हुई है। जो सिर्फ धोखा देना जानती है। इस लिए आप सभी को सचेत रहना है। जिसके बुनियाद में धोखा है, वह देश और समाज का कभी भला नहीं कर सकता। वे भितहा प्रखंड के रेड़हा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बगैर नाम लिए हमलावर अंदाज में कहा, जिसको मैंने राजनीति सिखाई। मान दिया सम्मान दिया, वहीं इस तरह का पलटूमार निकला कि मेरा निशान लेकर भाग गया।
मुझे याद है कि वर्ष 2014 के चुनाव में जिसकी जमानत आप सबों ने जब्त करा दी थी। अभी वहीं ढिढोरा पीटता फिर रहा है। इस लिए एक बार फिर उसकी जमानत जब्त करा देना है। चुनावी सभा को पूर्व सांसद स्व. मनोज पांडेय की पत्नी और उम्मीदवार की मां नूतन पांडेय ने आम आवाम का अभिवादन किया और अपने पुत्र को जिताने की अपील की। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा और संचालन डा.सुरेश प्रसाद तिवारी ने किया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,संदेश यादव,यशवंत नारायण यादव,नरेश राम आदि उपस्थित रहे।
चोर से मिला हुआ चौकीदार नहीं चाहिए: मुकेश
वीआईपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि देश में बहुत बड़ी लड़ाई हो रही है। दो विचार धारा की लड़ाई है। एक तरफ महागठबंधन है। एकता का परिचय देकर देश को आगे बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहा है। दूसरी ओर भाजपा है, जो देश को बांट रही है। देश के पीएम ने जो वादा किया था। पूरा नही हो सका। चोर से मिला हुआ,चौकीदार नही चाहिए। देश के लिए समर्पित रहने वाला उम्मीदवार चाहिए। उन्होंने पंजा पर मुहर लगाकर शाश्वत केदार को जिताने की अपील की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप