जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय पार्टियों को लेकर अजीबोगरी दावे, जानें लोजपा को लेकर क्या कहा?
कुशवाहा ने कहा कि देश की राष्ट्रीय पार्टियां आंतरिक मतभेद के कारण कमजोर पड़ रही हैं। जिनका पतन तय हो गया है। कई दलों के नेता हमारे संपर्क में हैं समय पड़ने पर हम निर्णय लेंगे। किसी दल विशेष का नाम लिए बिना कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया।
पश्चिम चंपारण, जासं। :जदयू संसदीय दल बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश की राष्ट्रीय पार्टियां आंतरिक मतभेद के कारण कमजोर पड़ रही हैं। जिनका पतन तय हो गया है। कई दलों के नेता हमारे संपर्क में हैं, समय पड़ने पर हम निर्णय लेंगे। किसी दल विशेष का नाम लिए बिना उन्होंने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया। शनिवार को वाल्मीकिनगर में अपनी बिहार यात्रा के पहले चरण में उन्होंने कोविड टीकाकरण का जायजा लिया। लोजपा के जदयू में विलय की संभावनाओं पर वे चुप्पी साध गए। सिर्फ इतना कहा कि वक़्त के साथ सबकुछ बदल जाता है और अब वक्त आ गया है जब जदयू बिहार ही नहीं देश की एक बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी।
हंगामे की भेंट चढ़ी बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक
मुशहरी (मुजफ्फरपुर), संस : प्रखंड सभागार में आयोजित बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक हंगामे व अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। बैठक में महिला मुखियों के बदले अधिकतर के पति मौजूद थे। बैठक में अनधिकृत लोग भी मौजूद थे जिसे लेकर अव्यवस्था का आलम रहा। सीओ सुधांशु शेखर ने प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से प्रभवित क्षेत्र और संसाधन की जानकारी मांगी। शेखपुर की मुखिया ज्योति देवी ने आरोप लगाया कि शेखपुर ढाब में सरकारी नाव चालकों द्वारा बाढ़पीडि़तों से मनमानी राशि वसूली जा रही है। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बड़ा जगन्नाथ व रजवाड़ा भगवान में कुछ वार्डों में एक ही स्थान पर सामुदायिक किचेन पर अंतॢवरोध दिखा। बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान ने राजस्व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सीओ को कल से प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचेन व नाव परिचालन शुरू कराने का निर्देश दिया। पंसस पति रंजीत कुमार व मो. अली ने डुमरी व नरौली स्लूस गेट से रिसाव होने और उसकी मरम्मत कराने की मांग की। सीओ ने कहा कि 12 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं। 31 सरकारी नाव व दो स्थानों पर सामुदायिक किचेन चल रहा है। शनिवार से 35 स्थानों पर सामुदायिक किचेन शुरू होगा। इसके अलावा पालीथिन, पशुचारा, शौचालय व चापाकल के लिए पत्राचार किया गया है। रोशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में बीडीओ महेश चंद्र, सीडीपीओ मंजू कुमारी, बीडब्ल्यूओ अनुपम कुमारी, एमओ संतोष कुमार, सीआइ ज्योति लता रानी, जिला पार्षद अमित कुमार, रुदल राम, कुमोद पासवान समेत अधिकतर मुखिया मौजूद रहे।