विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार, झारखंड, यूपी और बंगाल के लाखों शिवभक्तों को देवघर जाने में होगी सहूलियत, चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Published: Mon, 27 Jul 2026 11:47 PM (IST)

Deoghar Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु 12 ...और पढ़ें

मेला अवधि के दौरान नियमित ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फाइल फोटो

मेला अवधि के दौरान नियमित ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें।

  2. श्रावणी मेला 2026 में देवघर जाने वालों को सुविधा।

  3. रक्सौल-देवघर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Shrawani Mela 2026 Special Train: श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। रेलवे की ओर से कांवरियों की सुगम यात्रा के लिए 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

भक्तों को होगी सुविधा

पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन ट्रेनों का परिचालन जुलाई से अगस्त तक होगा। इससे बिहार, झारखंड, यूपी और बंगाल के लाखों शिवभक्तों को देवघर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

रक्सौल-देवघर ट्रेन शेड्यूल

रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल (05545/05546) का परिचालन सप्ताह में तीन दिन (रविवार, मंगलवार, शुक्रवार) होगा। यह विशेष ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल और भागलपुर के रास्ते देवघर तक जाएगी।

समय-सारणी की जानकारी

रक्सौल से यह ट्रेन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रात 12:30 बजे खुलकर शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से शाम 6:05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

अन्य रूटों पर चलेंगी ट्रेनें

रक्सौल-देवघर के अलावा बिहार और झारखंड के अन्य प्रमुख रेल मंडलों से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल प्रशासन जल्द ही इन सभी 12 जोड़ी ट्रेनों का विस्तृत टाइम-टेबल और ठहराव जारी करेगा।

मेला अवधि के दौरान नियमित ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।