मुजफ्फरपुर जंक्शन से आने जाने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट, सप्तक्रांति और बिहार संपर्क क्रांति का बदला रूट
Muzaffarpur Trains Route Changed:गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के काम के कारण मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य शहरों की ओर जाने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
HighLights
सिग्नलिंग कार्य के कारण मुजफ्फरपुर की कई ट्रेनें डायवर्ट।
सप्तक्रांति और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के रूट बदले गए।
यात्रियों को यात्रा से पहले रूट जांचने की सलाह दी गई।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Sapt Kranti Express Diverted Route: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग को लेकर मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।
लखनऊ मंडल के स्वामी नारायन छपिया से मनकापुर के बीच 10 और 11 अक्टूबर को नन-इंटरलाक कार्य किया जाएगा। इसके कारण मुजफ्फरपुर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य शहरों की ओर जाने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
बदलेगा इन ट्रेनों का रास्ता
आनंद विहार टर्मिनल से खुलने वाली 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस और दरभंगा से खुलने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।
वहीं बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल छपरा-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलेंगी। ये गाड़ियां सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर और बस्ती जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
इन गाड़ियों के भी रूट डायवर्ट
इसके अलावा दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस और जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।
वहीं जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस छपरा-बलिया-मऊ के रास्ते और अवध आसाम एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी होकर गुजरेंगी। उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस भी बदला मार्ग अपनाएगी और गोरखपुर व सीवान में नहीं रुकेगी।
नियंत्रित कर चलेंगी कई ट्रेनें
मार्ग परिवर्तन के साथ ही कुछ ट्रेनों के परिचालन को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को रास्ते में 135 मिनट और बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस को 180 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि सिग्नलिंग कार्य के कारण यह अस्थाई बदलाव किया गया है, इसलिए यात्री यात्रा से पूर्व रूट की जांच कर लें।
मुजफ्फरपुर से जुड़ी प्रमुख ट्रेनों का बदला रूट
- 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस: गोंडा–बढ़नी–गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: गोरखपुर–बढ़नी–गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
- 02563 / 02564 बरौनी–नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: छपरा–औंड़िहार–वाराणसी–प्रयागराज–कानपुर होकर चलेगी।
- 02569 / 02570 दरभंगा–नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: छपरा–वाराणसी–प्रयागराज–कानपुर के रास्ते चलेगी।
- 19269 पोरबंदर–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: रास्ते में 135 मिनट नियंत्रित (लेट) कर चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट
