विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बदलेेगी व्यवस्था, प्लेटफार्म एक के 3 हॉल में यात्रियों के ठहरने की होगी सुविधा

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:55 AM (GMT+05:30)

Diwali Chhath Crowd Control Muzaffarpur: दीपावली और छठ पर्व के दौरान मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म-1 ...और पढ़ें

यात्रियों के बैठने और ठहरने के साथ-साथ शौचालय व पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यात्रियों के बैठने और ठहरने के साथ-साथ शौचालय व पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

HighLights

  1. प्लेटफार्म 1 पर तीन हॉल अस्थायी होल्डिंग एरिया बनेंगे।

  2. यात्रियों के लिए बैठने, शौचालय, पेयजल की सुविधा होगी।

  3. भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति तैयार।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Junction Passenger Facilities:  दीपावली और छठ पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर खड़े होकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।

प्लेटफार्म संख्या-1 पर स्थित तीन हाल को अस्थायी होल्डिंग एरिया के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां यात्रियों के बैठने और ठहरने के साथ-साथ शौचालय व पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पुराने कार्यालयों का होगा उपयोग

एरिया मैनेजर रवि शंकर महतो ने बताया कि पुराने वीआईपी रूम, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट कार्यालय और डिप्टी एसएस कार्यालय के कक्षों को यात्रियों के उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा।

ये तीनों हाल आपस में जुड़े हुए हैं और इनमें पहले से ही शौचालय व पेयजल की व्यवस्था मौजूद है। त्योहारों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए, जरूरत पड़ने पर स्टेशन के बाहरी परिसर में भी होल्डिंग एरिया बनाने पर विचार किया जा रहा है।

भीड़ नियंत्रण को लेकर बैठक

यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की पुख्ता रणनीति बनाने के लिए सीटीबी में संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में प्लेटफार्म पर भीड़ का दबाव कम करने और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में स्टेशन अधीक्षक शिवदास, डीसीआई राजेश रंजन सहित विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।