विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 अक्टूबर को भागलपुर जनसेवा, गंगासागर, हावड़ा-जयनगर समेत 24 ट्रेनें रहेंगी रद, शालीमार समेत 19 के मार्ग बदले

Published: Wed, 30 Sep 2026 06:24 PM (IST)

Indian Railways Train Status Update: पूर्व मध्य रेल के डीकेजीएस-आरडीयूएम रेलखंड पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण 2 अक्टूबर को रेल ...और पढ़ें

Bhagalpur Muzaffarpur Train Cancelled: चार ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा। फाइल फोटो

Bhagalpur Muzaffarpur Train Cancelled: चार ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा। फाइल फोटो

गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Train Cancellation News: पूर्व मध्य रेल के डीकेजीएस-आरडीयूएम रेलखंड पर नॉन-इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य के कारण दो अक्टूबर को रेल परिचालन बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और तकनीकी सुधार के उद्देश्य से इस तिथि को 24 ट्रेनों को पूरी तरह रद करने तथा 19 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा चार ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि चार अन्य ट्रेनों का प्रारंभिक स्टेशन बदला गया है।

मुजफ्फरपुर रूट की ट्रेनें प्रभावित

इस एनआई कार्य के कारण मुजफ्फरपुर से जुड़ी प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। मुजफ्फरपुर-भागलपुर (13419) ट्रेन दो अक्टूबर को पूरी तरह रद रहेगी, जबकि भागलपुर-मुजफ्फरपुर (13420) ट्रेन एक अक्टूबर को ही निरस्त रहेगी।

इसके अलावा हावड़ा-जयनगर, सियालदह-जयनगर, रक्सौल-हावड़ा, आसनसोल-गोरखपुर, सहरसा-बांद्रा और पाटलिपुत्र-गोरखपुर समेत कई मुख्य गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

19 ट्रेनों के बदले मार्ग

रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 19 महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके निर्धारित रास्ते के बजाय परिवर्तित रेलखंडों से चलाने की घोषणा की है। डायवर्ट की गई ट्रेनों में दरभंगा-गोंडा, हावड़ा-कामाख्या, गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-शालीमार और अयोध्या-न्यू जलपाईगुड़ी शामिल हैं। इन ट्रेनों को बरौनी, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र तथा अन्य वैकल्पिक रेलमार्गों से होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

स्थिति जांचने की अपील

आगामी त्योहारों और पूजा सीजन के कारण पहले से ही ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची बनी हुई है। ऐसे में एक साथ दर्जनों ट्रेनों के रद होने और मार्ग बदलने से स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए स्टेशन रवाना होने से पूर्व अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और समय सारणी की पुष्टि आधिकारिक चैनलों से करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में आज से तीन रातों तक रामदयालु रेलवे फाटक रहेगा बंद, खबड़ा, मझौलिया और गोबरसही से गुजरेंगे वाहन