मुजफ्फरपुर में आज से तीन रातों तक रामदयालु रेलवे फाटक रहेगा बंद, खबड़ा, मझौलिया और गोबरसही से गुजरेंगे वाहन
मुजफ्फरपुर में रामदयालुनगर रेलखंड स्थित समपार संख्या-07 स्पेशल (रामदयालु गुमटी) तीन रातों के लिए बंद रहेगी। रेलपथ की मरम्मत और ...और पढ़ें

रामदयालु की तरफ से शहर में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा। फाइल फोटो
HighLights
रामदयालु गुमटी तीन रातों के लिए सड़क यातायात हेतु बंद।
रेलपथ मरम्मत, स्लीपर बदलने और ओवरहालिंग का कार्य।
वाहन चालकों के लिए खबड़ा, मझौलिया, गोबरसही वैकल्पिक मार्ग।
गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Ramdayalu Railway Gate Closed: शहर के रामदयालुनगर रेलखंड स्थित समपार संख्या-07 स्पेशल (रामदयालु गुमटी) तीन रातों के लिए सड़क यातायात हेतु बंद रहेगी।
रेलपथ की मरम्मत, स्लीपर बदलने और ओवरहालिंग के कार्य के चलते 30 सितंबर/1 अक्टूबर, 1/2 अक्टूबर और 2/3 अक्टूबर की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इस कारण रामदयालु की तरफ से शहर में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा।
शहर के लिए वैकल्पिक मार्ग
गुमटी बंद रहने की अवधि के दौरान शहर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक खाबड़ा रेल फाटक, मझौलिया रेल फाटक और गोबरसही रेल फाटक का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इन रास्तों का उपयोग करने से वाहन चालक रामदयालु गुमटी पर पहुंचकर रास्ता बंद मिलने की असुविधा से बच सकेंगे। हालांकि रात के समय इन वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
रेल प्रशासन के अनुसार समपार संख्या-07 पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्लीपर बदलना और रेलपथ की मरम्मत कराना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य के दौरान समपार संख्या-06 स्पेशल को भी जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग के तौर पर तैयार रखा गया है।
गुमटी बंद रहने के दौरान विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया गया है।
यात्रा से पहले योजना बनाएं
यह बदलाव विशेष रूप से रात में रामदयालु, भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों से शहर आने-जाने वाले चालकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ही वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर लें। इससे उन्हें रात के समय आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
