खाद्य आपूर्ति मंत्री ने की अनियमितता की जांच
मुजफ्फरपुर गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बरूआरी सुबास केशो बेनीबाद में सोमवार को अचानक पहुंचे।
मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बरूआरी, सुबास केशो, बेनीबाद में सोमवार को अचानक पहुंचे खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने डीलर की अनियमितता की जाच की। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इ दौरान मंत्री ने बारी- बारी से लाभुकों से बातचीत की। बेनीबाद में दो दर्जन से अधिक लाभुकों ने डीलर की शिकायत की। मंत्री ने एमओ को इसे लेकर कड़ी फटकार लगाई। मुनचुन देवी , सविता देवी, जुगन माझी, बबिता देवी, अनिता देवी, देवेन्द्र माझी, रंगीला देवी, कविता देवी, रामपरी देवी, मालती देवी, भदई माझी, रेखा देवी, मलिया देवी ने बताया कि गाव के डीलर विनय कुमार कभी- कभी राशन देते हैं। वहीं ग्रामीण रीता देवी, विकास कुमार ने बताया कि भरत नगर के डीलर दीपनरायण यादव ने अक्टूबर तक का ही राशन दिया है और मनमाने ढंग से पैसे का माग करते हैं 120 रुपये में 20 किलो चावल एवं 14 किलो गेहूं देते हैं। सुबास केशो में रीता देवी, फूलो देवी, कमली देवी ने मंत्री को बताया कि यहा डीलर अपनी मनमानी करते हैं। एक महीने का राशन देते हैं तो तीन महीने का राशन गबन कर देते हैं।
वहीं बरूआरी मुशहर टोले में आधा दर्जन से अधिक लाभुकों ने राशन कार्ड पर गलत अंकित करने का आरोप लगाते हुए मंत्री से शिकायत की। औचक निरीक्षण के दौरान गायघाट स्थित एफसीआइ के गोदाम में पहुंचते ही मंत्री ने मौजूद अधिकारियों से सबसे पहले प्रखंड कार्यालय में शौचालय है या नहीं का जवाब मागा। फिर गोदाम में रखे चावल- गेहूं के बोरे को काटे पर रख वजन की जाच की। मौके पर खाद्य आपूर्ति निदेशक सुशील कुमार, बीडीओ अनिल कुमार, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी शिवानंद भारती, गोदाम मैनेजर प्रवीण कुमार दीपक आदि मौजूद थे।