मुखिया ने किया स्कूलों का निरीक्षण
बंदरा प्रखंड की बड़गाव पंचायत के मुखिया शभू साह ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 01:46 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:46 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। बंदरा प्रखंड की बड़गाव पंचायत के मुखिया शभू साह ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्रावि बलहिया में एक शिक्षिका नूतन कुमारी ही उपस्थित थी। जबकि हाजिरी तीन शिक्षकों की बनी थी। मुखिया को बताया गया कि एक शिक्षक संजू कुमार बीईओ के बुलावे पर बीआरसी भवन गए हैं। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशोर चौधरी मध्याह्न भोजन की राशि उठाव को बैंक गए हुए हैं। प्रावि बगाही पश्चिम में छात्रों की उपस्थिति संतोषप्रद रही। शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी उपस्थित थी। बच्चों के लिए मेनू के अनुसार चावल, दाल एवं हरी सब्जी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें