समस्तीपुर रेल मंडल के फाटकों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी मजबूत
Indian Railways Security Update: समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

कैमरों के जरिए फाटकों के आसपास होने वाली तमाम गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
HighLights
समस्तीपुर रेल मंडल के फाटकों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
सुरक्षा निगरानी मजबूत होगी, गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
हादसों की जांच और कर्मचारी समीक्षा में सहायक होगा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Samastipur Railway Division CCTV: समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है।
इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाना और रेल परिसरों पर नजर रखना है। इन कैमरों के जरिए फाटकों के आसपास होने वाली तमाम गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
हादसों पर नजर
किसी भी दुर्घटना, सुरक्षा चूक या विवाद की स्थिति में यह फुटेज जांच में बेहद सहायक साबित होगा। सीसीटीवी कैमरे लगने से समपार फाटकों के पास सड़क और रेल यातायात की आवाजाही पर नजर रखी जा सकेगी।
इसके अलावा अप्रिय घटनाओं के दौरान फुटेज के जरिए घटनाक्रम की सटीक जानकारी जुटाने में आसानी होगी।
कर्मचारियों की समीक्षा
इन कैमरों से ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और गतिविधियों की समीक्षा करने में भी मदद मिलेगी। मुजफ्फरपुर समेत समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलखंडों के फाटकों पर इस व्यवस्था से सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
इस महीने के अंत तक सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर फाइनल कर लिया जाएगा, जिसके बाद स्थापना कार्य शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस नहीं होगी रद! रेलवे ने वापस लिया फैसला; आज अपने नियमित समय से चलेगी ट्रेन
