विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर रेल मंडल में 'मुंडी गरम' का कमाल, लोको पायलटों के लिए इलेक्ट्रिक इंजन के केबिन में लगेगा एसी

Published: Fri, 02 Oct 2026 06:00 AM (IST)

Indian Railways Loco Pilot News: समस्तीपुर रेल मंडल ने लोको पायलटों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजनों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजनों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Samastipur Rail Division News: समस्तीपुर रेल मंडल में ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों को अब भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है।

रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजनों के केबिन में एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

39.54 लाख रुपये होंगे खर्च 

पहले चरण में 17 इलेक्ट्रिक लोको के दोनों छोर बने केबिनों में एसी लगाए जाएंगे। कुल 34 लोको केबिनों में एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित करने पर करीब 39.54 लाख रुपये का खर्च आएगा।

इस व्यवस्था से ट्रेन परिचालन के दौरान केबिन का तापमान सामान्य और नियंत्रित रहेगा। 

लंबे समय से थी मांग 

लोको केबिन में एसी लगाने की मांग रनिंग स्टाफ संगठनों द्वारा काफी लंबे समय से की जा रही थी। इसके लिए कर्मचारियों द्वारा 'मुंडी गरम' आंदोलन भी चलाया गया था।

गर्मी के मौसम में इंजन परिचालन के कारण केबिन का तापमान काफी बढ़ जाता था, जिससे पायलटों को ड्यूटी में भारी कठिनाई होती थी। 

सुरक्षित परिचालन में मिलेगी मदद 

अब लोको केबिन में एसी लगने से लोको पायलट और सहायक लोको पायलट अनुकूल माहौल में ड्यूटी कर सकेंगे। केबिन के अंदर का वातावरण आरामदायक होने से रनिंग स्टाफ की कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा ट्रेनों के सुरक्षित और सुगम परिचालन को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बाघ, मिथिला और मौर्य एक्सप्रेस के बदले मार्ग, सिमरिया रेलखंड पर काम के कारण जनसेवा रद