समस्तीपुर मंडल के चार स्टेशनों पर 82 करोड़ का आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम
Samastipur Division: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में ट्रेन परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए चार स्टेशनों ...और पढ़ें

आधुनिक व्यवस्था में एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट और दो एंड केबिन शामिल होंगे, जिससे रेल परिचालन के तकनीकी ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
HighLights
समस्तीपुर मंडल में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित होगा।
सीतामढ़ी, रीगा, रक्सौल, नरकटियागंज स्टेशनों पर कार्य होगा।
82.28 करोड़ रुपये की लागत, 36 महीने में पूर्ण।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Samastipur Division, Railway News: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में ट्रेन परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है।
मंडल के चार महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 82.28 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इन स्टेशनों पर होगा काम
रेलवे की इस परियोजना के तहत समस्तीपुर मंडल के सीतामढ़ी, रीगा, रक्सौल और नरकटियागंज स्टेशनों को चुना गया है। इन स्टेशनों पर आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित होने से ट्रेनों के परिचालन को सुगम बनाने और सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता को और अधिक बढ़ाने में मदद मिलने की पूरी उम्मीद है।
इनडोर और आउटडोर उपकरण
परियोजना के तहत चारों स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के सभी आवश्यक इनडोर और आउटडोर उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत डिजाइन तैयार करने से लेकर उपकरणों की आपूर्ति, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग तक का पूरा काम किया जाएगा। साथ ही टेलीकॉम से जुड़े विकास कार्य भी संपन्न होंगे।
36 महीने का लक्ष्य
रेलवे बोर्ड द्वारा इस पूरी परियोजना को पूरा करने के लिए 36 महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। इस आधुनिक व्यवस्था में एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट और दो एंड केबिन शामिल होंगे, जिससे रेल परिचालन के तकनीकी ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
