रेलवे की बड़ी सौगात: लुधियाना-गया और वाराणसी-सहारनपुर के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लुधियाना-गया और वाराणसी-सहारनपुर के बीच दो नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लुधियाना-गया और वाराणसी-सहारनपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का महत्वपूर्ण कदम।
ट्रेनों का पूरा रूट और समय सारिणी जारी की गई।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे लुधियाना से गया और वाराणसी से सहारनपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन 04664 स्पेशल 12 नवंबर को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलकर सानेहवाल, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होकर अगले दिन आलमनगर शाम सात बजे पहुंचेगी।
उतरेटिया स्टेशन से रात आठ बजे रवाना होकर यह ट्रेन रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन होते हुए गया तीसरे दिन सुबह आठ बजे पहुंचेगी।
कब पहुंचेगी लुधियाना?
वापसी में ट्रेन 04663 गया से 13 नवंबर को सुबह 11 बजे चलकर उतरेटिया से रात 9:38 बजे, आलमनगर से 10:45 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04552 स्पेशल 30 अक्टूबर को सहारनपुर से दोपहर दो बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई के रास्ते आलमनगर से रात 11:35 बजे होते हुए रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, जंघई होते हुए वाराणसी सुबह सात बजे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- 60 हजार करोड़ से यूपी की बदलेगी तस्वीर, सेमीकंडक्टर चिप-डाटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी में होगा तगड़ा निवेश
वापसी में 04551 स्पेशल दो नवंबर को वाराणसी से दोपहर दो बजे चलकर आलमनगर से रात 9:35 बजे होते हुए सहारनपुर अगले दिन सुबह सात बजे पहुंचेगी।
