मां विंध्यवासिनी के दर्शन होंगे आसान, सीमांचल समेत मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
Vindhyachal Station Temporary Train Stop: रेलवे ने विंध्याचल नवरात्र मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 जोड़ी ट्रेनों ...और पढ़ें

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
HighLights
विंध्याचल में नवरात्र मेला हेतु अस्थायी ट्रेन ठहराव।
10 जोड़ी ट्रेनों को 11 से 26 अक्टूबर तक सुविधा।
मुजफ्फरपुर सहित यात्रियों को मां विंध्यवासिनी दर्शन में लाभ।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Train Stoppage Vindhyachal: विंध्याचल में नवरात्र मेला के अवसर पर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इनमें मुजफ्फरपुर से जुड़ी और यहां के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कई ट्रेनें शामिल हैं।
11 से 26 अक्टूबर तक ठहराव
11 से 26 अक्टूबर तक ये ट्रेनें विंध्याचल स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेंगी। इससे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
- 12141/12142 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : लोकमान्य तिलक से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन रात 10:30 बजे और वापसी में शाम 4:05 बजे विंध्याचल पहुंचेगी।
- 12295/12296 संघमित्रा एक्सप्रेस : दानापुर-बेंगलुरु मार्ग की इस ट्रेन का विंध्याचल में ठहराव होगा।
- 12487/12488 सीमांचल एक्सप्रेस : जोगबनी-आनंद विहार मार्ग की ट्रेन विंध्याचल में रुकेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर होकर गुजरती है।
- 15945/15946 एक्सप्रेस : लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ मार्ग की ट्रेन का भी अस्थायी ठहराव होगा।
- 15647/15648 एक्सप्रेस : लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी मार्ग की ट्रेन भी विंध्याचल में रुकेगी।
- 12335/12336 एक्सप्रेस : भागलपुर-लोकमान्य तिलक मार्ग की ट्रेन का ठहराव निर्धारित किया गया है।
- 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस : दोनों दिशाओं की ट्रेनें विंध्याचल में रुकेंगी।
- 22307/22308 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस : इस जोड़ी को भी अस्थायी ठहराव दिया गया है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था 11 से 26 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
