विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मध्य रेल की लंबी दूरी की ट्रेनों में अब हर दो घंटे में होगी सफाई, गरीब रथ में भी नई व्यवस्था लागू

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:50 PM (IST)

East Central Railway Train Cleaning Rules: पूर्व मध्य रेल ने गरीब रथ और अवध असम सहित लंबी दूरी की ट्रेनों ...और पढ़ें

यात्रा के दौरान हर दो घंटे पर कचरा एकत्र कर निर्धारित स्टेशनों पर उतारा जाएगा।

यात्रा के दौरान हर दो घंटे पर कचरा एकत्र कर निर्धारित स्टेशनों पर उतारा जाएगा।

HighLights

  1. लंबी दूरी की ट्रेनों में स्वच्छता की विशेष निगरानी।

  2. हर दो घंटे पर कचरा एकत्र कर स्टेशनों पर उतारा जाएगा।

  3. कोचों और शौचालयों की सफाई की डिजिटल फोटो से निगरानी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Garib Rath Express Cleaning System: 40 घंटे से अधिक की यात्रा अवधि वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की विशेष निगरानी की जाएगी।

पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने कोचों और शौचालयों की नियमित सफाई के साथ कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की योजना बनाई है। इसके तहत बायो-टॉयलेट की कार्यशीलता और छोटे मरम्मत कार्यों पर भी सीधा ध्यान दिया जाएगा।

इन प्रमुख ट्रेनों में व्यवस्था

पूर्व मध्य रेल से खुलने या गुजरने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ और अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस में यह प्रभावी होगा।

इसके अलावा दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु, पुणे-सुपौल एक्सप्रेस और राजगीर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में भी सफाई व्यवस्था की विशेष निगरानी की जाएगी। इनमें से दो प्रमुख ट्रेनों का प्राथमिक अनुरक्षण पूर्व मध्य रेल स्वयं करता है।

हर दो घंटे में कचरा उठाव

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ओबीएचएस (ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस) वाली ट्रेनों में यात्रा के दौरान सफाई की लगातार मॉनिटरिंग होगी।

ट्रेनों में यात्रियों की शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाएगा और अधिकारियों द्वारा इसकी साप्ताहिक समीक्षा भी होगी। यात्रा के दौरान हर दो घंटे पर कचरा एकत्र कर निर्धारित स्टेशनों पर उतारा जाएगा।

डिजिटल फोटो से होगी निगरानी

बरौनी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे क्लीन ट्रेन स्टेशनों पर पर्याप्त सफाईकर्मी और आधुनिक उपकरण तैनात रहेंगे।

कोच और शौचालयों की स्थिति की सटीक जानकारी के लिए समय-मुद्रित (टाइम-स्टैम्प) फोटो भी लिए जाएंगे। वर्तमान में पूर्व मध्य रेल 159 ट्रेनों का प्राथमिक अनुरक्षण करता है, जिनमें से 81 ट्रेनों में ओबीएचएस की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- East Central Railway ने मुंबई, पुणे समेत एक दर्जन ट्रेनों की घोषणा की, धनबाद की सीमा से एक भी ट्रेन नहीं गुजरेगी