विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया सियालदह और कटिहार टाटानगर आज रद, बरौनी जयनगर के रूट में भी बदलाव

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:00 PM (IST)

Train Cancellation News: मुजफ्फरपुर के पास एनआई कार्य के कारण रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Indian Railways Update: दिनकर ग्राम सिमरिया और रजौड़ा उमापुर के बीच एनआई (नॉन-इंटरलोकिंग) कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पांच अक्टूबर को तीन प्रमुख ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इसके अलावा कई अन्य रूटों पर भी असर पड़ा है। 

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद

रद्द की गई ट्रेनों में 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस और 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही रविवार को भी 13166 सीतामढ़ी-कोलकाता और 13420 मुजफ्फरपुर-दरभंगा ट्रेन का परिचालन बंद रखा गया था, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मोकामा से चलेगी बरौनी जयनगर

सोमवार को ट्रेन संख्या 63217 बरौनी-जयनगर ट्रेन बरौनी के बजाय मोकामा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलेगी। यानी यह ट्रेन बरौनी से न खुलकर मोकामा से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपने ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें- चंपारण के यात्रियों को मिली राहत, रक्सौल-नरकटियागंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन