विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द खुलेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

By JagranEdited By:
Published: Wed, 26 Jul 2017 02:12 AM (IST)

प्रधान डाकघर में पासपोर्ट केंद्र के बाद अब आधार अपडेशन केंद्र भी खुल गया है।

जल्द खुलेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
जल्द खुलेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

मुजफ्फरपुर । प्रधान डाकघर में पासपोर्ट केंद्र के बाद अब आधार अपडेशन केंद्र भी खुल गया है। मंगलवार को पीएमजी अशोक कुमार व प्रवर डाक अधीक्षक प्रवीण कुमार ने यहां आधार अपडेशन सर्विस व पोस्टमैन मोबाइल एप लांच किया।

मौके पर पीएमजी ने कहा कि आनेवाले समय में मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर नॉर्थ बिहार का मॉडल होगा। इस दिशा में प्रयास जारी है। इस कड़ी में आधार संबंधित उक्त सेवाएं शुरू की गई हैं। साथ ही अब वह दिन दूर नहीं जब घर बैठे ही आपका बैंक में खाता खुल जाएगा। बीमा करवाने के लिए भी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही यहां इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के रूप में उन्नत बैंक खुलेगा। देशभर की 650 शाखाओं में एक साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोलने जा रहा है। भारतीय डाक द्वारा इसके शुरू करने के प्रस्ताव को रिजर्व बैंक ने मंजूरी दे दी है।

प्रवर डाक अधीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि त्रुटिपूर्ण आधार कार्ड में सुधार के लिए शुरू किए गए अपडेशन केंद्र से लोगों को सुविधा होगी। प्रवर डाकपाल नरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आधार अपडेशन कार्य के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मामूली राशि देय होगी। इसके लिए 10 रुपये से लेकर 25 रुपये तक राशि निर्धारित हैं। इसके पूर्व पोस्टमैन धनंजय कुमार ने पोस्टमैन मोबाइल एप से जुड़ी विस्तृत जानकारियां दीं। बताया कि लोग इस एप के माध्यम से अपने पोस्ट डिलीवरी के समय की जाच कर सकेंगे। इस योजना के तहत डाकियों को स्मार्टफोन से लैस किया जा रहा है। साथ ही उन्हें इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस एप का उपयोग डाकघर में पोस्टमैन द्वारा आर्टिकल इनवॉयस को वितरित करने के लिए किया जाएगा। संचालन डाक निरीक्षक जयप्रकाश व धन्यवाद ज्ञापन प्रेरित कुमार ने किया। मौके पर सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय आरके दुबे, सहायक डाक अधीक्षक राजीव कुमार, डाक वस्तु भंडार अधीक्षक आरडी चौधरी, आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर, सहायक डाकपाल दीनानाथ साह, पवन कुमार आदि थे।