Move to Jagran APP

सुबह आसमान में छाए रहेंगे बादल, दिन में निकलेगी धूप

अगले चार दिनों में बारिश की संभावना नहीं! 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 12:10 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:00 AM (IST)
सुबह आसमान में छाए रहेंगे बादल, दिन में निकलेगी धूप
सुबह आसमान में छाए रहेंगे बादल, दिन में निकलेगी धूप

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। सर्दी की शुरुआत हो गई है। अगले चार दिनों में तापमान में निरंतर गिरावट होने की संभावना है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन, दिन होते धूप निकल आएगी। फिलहाल, बारिश की संभावना नहीं है। ये मौसम पूर्वानुमान पूसा मौसम कार्यालय का है। शनिवार को सुबह बादल छाए रहे। करीब 11 बजे तक बदली का मौसम रहा। दोपहर 12 बजे धूप निकली। सुबह की ठंडक धूप निकलते ही गर्मी में बदल गई।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 21 अक्टूबर तक उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 31 से 33 सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 सेल्सियस रहेगा। इस अवधि में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। औसतन 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ए. सत्तार के अनुसार इस अवधि में सुबह सर्दी का अनुभव होगा। न्यूनतम तापमान 17 से 19 सेल्सियस रहने की संभावना है। किसानों के लिए सलाह है कि अगात धान व मक्का की तैयार फसलों की तराई एवं झराई करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.