Move to Jagran APP

Covid-19 Update: उत्तर बिहार में 5348 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, पांच भर्ती, एक रेफर

गुरुवार को उत्तर बिहार में 5348 लोगों की विभिन्न अस्पतालों में जांच हुई। इनमें पांच को भर्ती किया गया है। वहीं एक को रेफर किया गया है।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 09:30 PM (IST)
Covid-19 Update: उत्तर बिहार में 5348 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, पांच भर्ती, एक रेफर
Covid-19 Update: उत्तर बिहार में 5348 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, पांच भर्ती, एक रेफर

मुजफ्फरपुर जेएनएन। कोरोना से बचाव के लिए गुरुवार को उत्तर बिहार में 5348 लोगों की विभिन्न अस्पतालों में जांच हुई। इनमें पांच को भर्ती किया गया है। वहीं, एक को रेफर किया गया है। 

loksabha election banner

पश्चिम चंपारण : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड खाली है।  बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में अब तक 40 संदिग्धों की जांच की गई है। 6 मरीजों को संदिग्ध मानकर सैंपल लिया गया था। सभी रिपोर्ट नेगेटिव है। आइसोलेशन वार्ड खाली है। 

पूर्वी चंपारण : जिले में 137 लोगों की जांच की गई। इसमें एक को सदर अस्पताल के  आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, दूसरे को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। शेष को घरों पर रहने को कहा गया है। 

मधुबनी : जिले में 737 लोगों की जांच की गई। इसके घरों को भेज दिया गया। साथ ही परहेज की सलाह दी। 

समस्तीपुर : जिले में बाहर से आए 2748 लोगों के घर के बाहर चिपकाए जाएंगे पोस्टर। सभी होम क्वारंटाइन में रहेंगे। पटोरी में 657 लोगों होम क्वारंटाइन किया गया है। इनके घरों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं। रोसड़ा में 112 लोगों की जांच की गई। कई लाइन में लगे थे। रोसड़ा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती विभूतिपुर के एक संदिग्ध का दूसरे दिन भी इलाज जारी रहा। वह पूना से लौटा है। 

शिवहर : सदर अस्पताल में पहुंचे 52 लोगों की जांच की गई। किसी में कोई लक्षण नहीं मिले। 

दरभंगा : बाहर से आए 175 संदिग्धों की स्क्रीङ्क्षनग कराई गई है। इनमें एक को आइसोलेशन वार्ड और शेष को होम क्वारंटाइन पर रखा गया। डीएमसीएच बीते दो दिनों में कोई संदिग्ध भर्ती नहीं हुआ। अब तक तीन संदिग्धों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें दो की रिपोर्ट निगेटिव मिली। एक की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों के अलावा वार्डों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर : सौ लोग जांच के लिए पहुंचे। इनमें दो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों पूर्वी चंपारण के हैं। ये बेंगलुरू से आए हैं। अन्य को घरों में रहने की सलाह दी गई है। जिले में अब तक 38 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें तीस की रिपोर्ट निगेटिव है। आठ की रिपोर्ट का इंतजार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.