Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में देव दीपावली पर दीपों से जगमगाएगा शहर, जगह-जगह होंगे आयोजन

साहू पोखर पर 2100 सिकंदरपुर सीढ़ीघाट और दुर्गा मंदिर में जलाए जाएंगे 1100-1100 दीये। इस दिन दीप जलाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से कष्टों का नाश हो जाता है। मिट्टी के दीये में सरसों या तिल का तेल जलाने से असीम फल प्राप्त होता है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 06:32 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 06:32 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में देव दीपावली पर दीपों से जगमगाएगा शहर, जगह-जगह होंगे आयोजन
देव दीपावली पर दीपक जलाने से दूर हो जाते प्राणियों के समस्त कष्ट। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन दीप जलाने से प्राणियों के समस्त कष्टों का नाश हो जाता है। आध्यात्मिक गुरु पं.कमलापति त्रिपाठी प्रमोद बताते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली मनाने के पीछे पुराणों में वर्णित है कि भगवान शिव ने तारकासुर नाम के राक्षस के तीन पुत्रों तारकक्ष, कमलाक्ष व विद्युन्माली को एक ही बाण से मारा था। उस दिन कार्तिक पूर्णिमा थी। इसे त्रिपुरी पूर्णिमा और देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन दीप जलाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से प्राणियों के समस्त कष्टों का नाश हो जाता है। मिट्टी के दीये में सरसों या तिल का तेल जलाने से असीम फल प्राप्त होता है। 

loksabha election banner

मां गंगा की आरती

सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से जगह-जगह देव दीपावली मनाई जाएगी। सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर ओम सेवा दल की ओर से देव दीपावली मनाने की तैयारी है। दल के अध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद ने बताया कि 1100 दीपक जलाए जाएंगे। वहीं मां गंगा की आरती भी होगी। साहू पोखर में साहू पोखर पूजा समिति, बालाजी परिवार, ङ्क्षहदू युवा वाहिनी और महाकाल सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में देव दीपावली पर भव्य आयोजन होगा। पोखर के चारों घाटों पर 2100 दीपक जलाए जाएंगे। पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि इस आयोजन को लेकर घाटों की साफ-सफाई कराई गई है। वहीं गोला बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर में देव दीपावली मनाई जाएगी। मंदिर पूजा समिति के सुबोध कुमार ने बताया कि मंदिर में 1100 दीप जलाए जाएंगे। वहीं मां की महाआरती भी की जाएगी।  

एमडीडीएम कालेज में बीएड की छात्राओं का इंडक्शन मीट

जासं, मुजफ्फरपुर : एमडीडीएम कालेज के न्यू सेमिनार हाल में बुधवार को बीएड के नए सत्र 2021-23 के छात्राओ का इंडक्शन मीट हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा.कनुप्रिया, बर्सर डा.कुसुम कुमारी और बीएड विभागाध्यक्ष डा.मौसमी चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्मृति और उनकी टीम ने स्वागत गान प्रस्तुति किया। सपना और रूपाली ने अपने अनुभव को कविता के माध्यम से साझा किया। आर्या, विशाखा और प्रज्ञा ने मोटिवेशन सांग पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा.कनुप्रिया ने कहा कि नियमित कक्षा और आपका व्यवहार ही आपकी पहचान बनाएगा। चाहे वह कालेज हो या समाज, इसलिए इसपर आपका विशेष ध्यान होना चाहिए। विभागाध्यक्ष डा.मौसमी चौधरी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। संचालन श्रीनिवास सुधांशु व धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार ने किया। इस दौरान हरिशंकर कुमार, डा.रवि, रविशेखर ठाकुर, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, ज्योति कुमारी, स्मिता गौतम, साधना कुमारी, प्रभात कुमार, नम्रता, जानवी सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.