विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औराई से मुजफ्फरपुर की दूरी होगी कम, हथौड़ी औराई फोरलेन के लिए भूमि दर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:44 AM (IST)

Bihar State Road Development Corporation: हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई फोरलेन सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसमें 25 ...और पढ़ें

परियोजना के तहत करीब 25 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

परियोजना के तहत करीब 25 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Hathauri Aurai Four Lane Road: हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना के तहत करीब 25 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

तीन साल का रिकॉर्ड सौंपा गया

जिला अवर निबंधक ने अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का पिछले तीन वर्षों का खरीद-बिक्री रिकॉर्ड जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सौंप दिया है।

इसमें मोतीपुर और कटरा क्षेत्र के 100 से अधिक भूखंड शामिल हैं। इसी रिकॉर्ड के आधार पर अधिग्रहित भूमि की दरों का निर्धारण होगा और रैयतों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

800 करोड़ की लागत से बनेगा 

विदित हो कि हथौड़ी से औराई तक 21.30 किलोमीटर लंबा फोरलेन सड़क मार्ग बनाया जाना है। इसके तहत बागमती नदी पर तीन किलोमीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है।

करीब 800 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण 'बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड' (BSRDCL) द्वारा किया जा रहा है।

मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

इस पूरी परियोजना को मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी अधिसूचना जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा जारी कर दी गई है।

बाढ़ में भी सुगम आवागमन

सड़क और बागमती नदी पर पुल बन जाने से बाढ़ के दिनों में भी आवागमन बाधित नहीं होगा। इससे औराई व आसपास के इलाकों से जिला मुख्यालय की दूरी और यात्रा का समय काफी घट जाएगा।

साथ ही, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होने से उद्योग, व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बल‍िया में बैरिया से आरा फोरलेन का जल्द होगा शिलान्यास, नितिन गडकरी ने किया आश्वस्त