विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 दिन में तीन एटीएम से 72.80 लाख की चोरी, हरियाणा और राजस्थान पुलिस से साधा गया संपर्क; कई जगहों पर हुई छापामारी

Published: Tue, 09 Jul 2024 11:22 PM (IST)

Bihar Crime News तीन एटीएम से 72.80 लाख की चोरी हुई थी। अब इस मामले में बिहार पुलिस की कार्रवाई ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. करजा, सरैया व सदर थाना क्षेत्र में 14 दिनों के भीतर तीन बैंकों के एटीएम को बनाया गया था निशाना
  2. चोरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम कई राज्यों की पुलिस से संपर्क के बाद कर रही छापामारी
  3. पिछले महीने 22 जून को करजा थाने के पास एसबीआई की एटीएम से 23.64 लाख रुपये की हुई थी चोरी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के सरैया, करजा व सदर थाना क्षेत्र में 14 दिनों के भीतर तीन बैंकों के एटीएम से 72.80 लाख रुपये की चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश के लिए गठित विशेष टीम ने हरियाणा व राजस्थान पुलिस से संपर्क स्थापित किया है।

इसके आधार पर विशेष टीम जिले के विभिन्न जगहों के साथ दूसरे प्रदेशों में छापामारी कर रही है। मंगलवार की देर रात तक चली कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

हालांकि, पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही एटीएम से कैश चोरी करने वाले गिरोह के शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि एटीएम से चोरी करने वाले शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर कार्रवाई चल रही है। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।

एक ही गिरोह के शातिरों पर शक

पिछले महीने से लेकर अब तक 14 दिनों के भीतर रेवा रोड इलाके के ही तीनों एटीएम को निशाना बनाने में एक ही गिरोह के शातिरों द्वारा अंजाम दिया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को एक ही गिरोह के शातिरों पर संदेह है। इसके मद्देनजर तीनों थानों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई में लगी है।

एटीएम से चोरी की घटनाएं

22 जून -  करजा थाने के चंद कदमों की दूरी पर एसबीआइ की एटीएम से 23.64 लाख रुपये की चोरी।

05 जुलाई- सरैया थाना क्षेत्र में बहिलवारा जवाहर चौक के समीप एसबीआइ की एटीएम से 31.12 लाख रुपये की चोरी।

05 जुलाई- सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड फरदो इलाके में आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम से 18.04 लाख की चोरी।

यह भी पढ़ें-

Bihar Crime News: Bhagalpur DM के फर्जी फेसबुक अकाउंट से 20 हजार की ठगी, सीआरपीएफ जवान बनकर लगाया चूना

Smart Meter: बिहार में सामने आई स्मार्ट मीटर की एक और गड़बड़ी, बिजली विभाग में पहुंचे उपभोक्ताओं ने कही ये बात