सलूस गेट खोलने से दो हजार एकड़ धान की फसल बर्बाद
मुजफ्फरपुर। पारू प्रखंड के उस्ती गाव स्थित नारायणी नदी से अटैच सलूस गेट खोल दिये जाने के कारण
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Sep 2017 02:28 AM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 02:28 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। पारू प्रखंड के उस्ती गाव स्थित नारायणी नदी से अटैच सलूस गेट खोल दिये जाने के कारण रामचंद्रपुर रूपनारायणपुर व नेकनामपुर चौर में दो हजार एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है। लेकिन, सरकारी स्तर पर कोई जाच नहीं की गई है। इससे आक्रोशित किसानों ने रविवार को नेकनामपुर गाव मे मणिभूषण सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का फैसला किया। मौके पर अरुण कुमार सिंह, महादेव राय, अखिलेश राय, रामजन्म साह, धर्मनाथ महतो, रामाकांत राम, ललन सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें