Move to Jagran APP

Bihar News: पश्चिम चंपारण में सांसद सतीश चंद्र दुबे के स्वागत में लहराया पिस्टल, हर्ष फायरिंग

राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे गुरुवार को मदनपुर देवी का दर्शन करने के बाद 150 गाडिय़ों के काफिले के साथ बगहा पहुंचे। इसी दौरान हुई फायरिंग की घटना।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 08:30 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 09:18 PM (IST)
Bihar News: पश्चिम चंपारण में सांसद सतीश चंद्र दुबे के स्वागत में लहराया पिस्टल, हर्ष फायरिंग
Bihar News: पश्चिम चंपारण में सांसद सतीश चंद्र दुबे के स्वागत में लहराया पिस्टल, हर्ष फायरिंग

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे के स्वागत समारोह और गांधी संकल्प यात्रा में एक कार्यकर्ता ने पुलिस की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग कर दी। इसके बाद वह भाग निकला। 

loksabha election banner

बताया गया कि राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे गुरुवार को मदनपुर देवी का दर्शन करने के बाद 150 गाडिय़ों के काफिले के साथ बगहा पहुंचे। जहां आंबेडकर और  गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आदर्श कॉम्मलेक्स के श्रीराम गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां से गांधी संकल्प यात्रा में शामिल हो गए।

 इस दौरान कुछ लोग माला पहना कर स्वागत करने लगे। तभी एक कार्यकर्ता ने पिस्टल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी। भीड़ के कारण कम लोगों की नजर उक्त कार्यकर्ता पर  पड़ी। हालांकि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस कार्यकर्ता को ऐसा करने से मना किया। इसके बाद वह भाग निकला। इंस्पेक्टर भगत लाल मंडल ने कहा कि हर्ष फायरिंग की जानकारी नहीं है। सुरक्षा में पुलिस लगी थी।  

  इस बारे में राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ देख नहीं सका। अगर किसी कार्यकर्ता ने उत्साह में ऐसा किया किया तो वह गलत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.