गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सदस्यों ने किया खुशी का इजहार
मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने पर भाजपाइयों में खुशी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। आंधी-तूफान के बीच पटाखे भी फोड़े। नेताओं ने कहा-यह सरकार देश को सशक्त बनाएगी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री के रूप नरेंद्र मोदी के शपथ लेने पर जिला भाजपा के नेता व कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। वहीं गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर गिरिराज फैंस क्लब के सदस्यों ने भी खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। आंधी-तूफान के बीच पटाखे भी फोड़े। सभी ने एक जगह पर शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण भी देखा। क्लब के देवांशु किशोर ने गिरिराज को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।
हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा कार्यसमिति की सदस्य अंजू रानी, फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, अनंत विजय, सत्येंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष मंटू राणा, राजेश सिन्हा, सिद्धार्थ सिंह, विनोद कुमार, विकास कुमार गुप्ता, गोलू जैन, अभिषेक कुमार, हर्ष राज, धनंजय कुमार पप्पू आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जिले के भी कई भाजपा नेता शामिल हुए। इसमें प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष रामसूरत राय शामिल हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि यह सरकार देश को सशक्त बनाएगी। वहीं गरीबों के उत्थान की योजनाओं का क्रियान्वयन करेगी।
प्रधानमंत्री व मंत्रीमंडल को बधाई देने वालों में नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, बेबी कुमारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह, अशोक शर्मा, डॉ. ममता रानी, डॉ. तारण राय, मनीष कुमार, पुरुषोत्तम पोद्दार, भोला चौधरी, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, अरविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश रोशन, अशोक झा, गीता कुमारी, रंजना श्रीवास्तव, जिला मंत्री निर्मला साहू, आदर्श कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, नचिकेता पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा सिंह आदि शामिल हैं।
आइडीपीएल व बटलर फैक्ट्री चालू करने की भी उठी मांग
एनडीए सरकार की वापसी पर ऐक्टू ने जिले में आइडीपीएल व बटलर रेल कोच फैक्ट्री चालू करने की मांग रखी। संयोजक मनोज कुमार यादव ने कहा कि सरकार को मजदूरों का समर्थन मिला है। मगर, करोड़ों मजदूरों को उचित वेतन नहीं मिलता। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप