शादी का झांसा देकर असम की युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
असम की पीड़िता से दिल्ली बस स्टैंड पर हुई थी दो युवकों से संपर्क। बातचीत के दौरान उतराखंड के युवक ने युवती को दिया शादी का झांसा। पुलिस ने छापेमारी कर पीड़िता को कराया मुक्त।
रक्सौल, जेएनएन। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में असम की पीड़ित युवती ने रक्सौल थाना में अपना बयान दिया है। जिसमें बताया है कि उत्तराखंड रुद्रपुर उधमसिंह नगर निवासी नेसार अंसारी के पुत्र अबरार अंसारी उर्फ कुणाल से दिल्ली बस पड़ाव पर मुलाकात हुई थी।
तब वह मां की तबीयत खराब होने पर देखने के लिए असम की बस पकड़ने आयी थी। युवक ने बातचीत किया। इसके उपरांत दोनों पीड़िता के घर गए। उनके साथ रक्सौल गांधी नगर निवासी प्रभु मिश्रा का पुत्र पिंटू कुमार मिश्रा भी था। दोनों असम में एक साथ करीब दो दिन तक रुके। फिर करीब बीस दिन बाद फोन पर संपर्क कर असम के उदाल गुडूी स्टेशन पर बुलाया।
इसके बाद शादी का झांसा देकर रक्सौल पिंटू के घर ले आया और शारीरिक संबंध बनाता रहा। इधर शादी की बात की तो इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पीड़ित युवती को मुक्त कराया। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शिकायत दर्ज की है।
इसके साथ ही पीड़ित युवती के परिजन और असम पुलिस को सूचना दिया है। जिसे कागजी कार्रवाई के बाद उक्त प्रदेश के पुलिस को युवती को सौंप दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। संभावना व्यक्त किया गया कि मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर युवती को शादी के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया है।