Move to Jagran APP

रग्बी ने दिलाई अंतराष्ट्रीय पहचान, विद्यालय खेल में बना मुजफ्फरपुर का रिकार्ड

Muzaffarpur News राहुल एवं सपना ने अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में किया भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की जिले ने की सफल मेजबानीस्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंडित नेहरू स्टेडियम का शुरु हुआ विकास मल्टी व ओपन जिम की सौगात

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 07:34 AM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 07:34 AM (IST)
रग्बी ने दिलाई अंतराष्ट्रीय पहचान, विद्यालय खेल में बना मुजफ्फरपुर का रिकार्ड
राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की जिले ने सफल मेजबानी की। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर, जासं। कोरोना के कहर के बाद भी वर्ष 2021 में जिले ने खेल के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की। टोक्यो पैरालिंपिक में मोतीपुर के कोदरकट्टा गांव के शरद कुमार ने कांस्य पदक जीत जिले का मान बढ़ाया। रग्बी खिलाड़ी सपना एवं राहुल ने जिले को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की जिले ने सफल मेजबानी की। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंडित नेहरू स्टेडियम के विकास का काम शुरू हुआ। इन्डोर स्टेडियम में मल्टी स्टेशन एवं खुदीराम बोस खेल मैदान में ओपन जिम की सौगात मिली। विद्यालय खेल में खिलाडिय़ों की भागीदारी का रिकार्ड बना।

loksabha election banner

कोरोना का प्रभाव विश्वविद्यालय खेलकूद पर पड़ा। विवि के खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह गए। एलएस कालेज में एथलेटिक्स के सिंथेटिक एवं जिला स्कूल मैदान में हाकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने की घोषणा की गई। स्मार्ट सिटी मिशन से खुदीराम बोस मैदान को फुटबाल मैदान के रूप में विकसित करने की योजना में शामिल किया गया। 19.08 करोड़ से सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम को मल्टी परपज स्टेडियम बनाने का काम शुरू हुआ। खेल क्षेत्र में जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि शरद कुमार का टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतना रहा। इसके लिए शरद को अर्जन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुढऩी प्रखंड के चंदरहिया गांव की बेटी सपना कुमारी ने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन रग्बी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। कुढऩी प्रखंड के चढुआ के राहुल कुमार ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

जिले की महिला रग्बी टीम राज्य प्रतियोगिता में चैंपियन बनी। क्रिकेट में जिले के चार खिलाडिय़ों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। विकास रंजन व मो. सरफराज अशरफ का चयन विजय हजारे ट्राफी और भारत व नंदनी का चयन वीनू मार्कंड ट्राफी के लिए राज्य टीम में हुआ। राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में जिले की बेटी अपराजिता मिश्रा ने तीन पदक जीता। नेशनल पैरा एथलेटिक्स में आधा दर्जन खिलाडिय़ों ने जिले को आधा दर्जन पदक दिलाया। राज्य कुश्ती में भी जिले को पदक मिला। प्रतिष्ठित नेहरू कप हाकी प्रतियोगिता में मुखर्जी सेमिनरी स्कूल को लगातार पांचवीं बार प्रवेश मिला। शहर की श्रावणी श्रुति को राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जज बनीं। जिले ने एक दर्जन से अधिक खेलों की राष्ट्रीय एवं राज्य प्रतियोगिता की सफल मेजबानी की। नेशनल सीनियर एवं फेडरेशन कप टारगेट बाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।

जिले ने प्रथम बिहार राज्य महिला फुटबाल क्लब लीग, राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वुशू प्रतियोगिता, जोनल राज्य महिला कबड्डी, राज्य रोप स्कीपिंग, प्रथम बिहार साकर लीग, राज्य जूनियर बास्केटबाल, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता उमंग, राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, राज्य पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता, प्रथम रवि नंदन सहाय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता प्रतियोगिता की मेजबानी की। कला, संस्कृति व युवा विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता में 458 विद्यालयों व 4110 खिलाडिय़ों की रिकार्ड भागीदारी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.