विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया सिविल कोर्ट में बम की सूचना के बाद मुजफ्फरपुर में अलर्ट, कोर्ट और शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

By Ajit kumarEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 08 Jan 2026 04:09 PM (IST)

गया सिविल कोर्ट में बम की सूचना के बाद मुजफ्फरपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कोर्ट ...और पढ़ें

पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। फोटो सौ: जागरण

पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। फोटो सौ: जागरण

HighLights

  1. गया सिविल कोर्ट बम धमकी के बाद मुजफ्फरपुर में अलर्ट।

  2. कोर्ट परिसर और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

  3. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने, सूचना देने की अपील की।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Gaya Civil Court Bomb Threat: गया सिविल कोर्ट में बम होने की सूचना के बाद जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है और प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर विशेष नजर रखी जा रही है।

इसके साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

फिलहाल किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी या आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी की सूचना नहीं है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।