विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर में युवती को अगवा कर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 11:49 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के बंदरा में एक 15 वर्षीय युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। साथ ही आरोपियों ने उसका एमएमएस भी बनाया।

मुजफ्फरपुर में युवती को अगवा कर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस
मुजफ्फरपुर में युवती को अगवा कर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना के एक गांव की 15 वर्षीय बालिका को अगवा कर सकरा थाना क्षेत्र में गैंगरेप करने तथा मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की शाम की बताई गई है। इस मामले में पीडि़त ने बुधवार को पीयर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

आवेदन में कहा है कि वह अपनी बड़ी बहन के घर से अपने घर जा रही थी। इसी बीच पप्पू सहनी, अनिल सहनी, महेश सहनी और चार अज्ञात युवक तीन बाइक पर सवार होकर आए। जबरन मुंह में कपड़ा ठूंसकर उठा लिया। वे लोग उसे बगाही कॉलेज के पीछे मकई खेत में ले गए। वहां सबने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद अनिल सहनी और पप्पू सहनी ने कहा कि जब तक तुम्हारा बाप हमारा पैसा नहीं देगा, तब तक तुम्हारे परिवार वालों के साथ कोई न कोई अप्रिय घटना करते रहेंगे। उन लोगों ने निर्वस्त्र स्थिति में मेरी तस्वीर भी मोबाइल से ले ली। विरोध करने पर मेरे शरीर पर नाख़ून से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उन लोगों ने अंत में यह भी कहा कि तुम्हारी मांग में सिंदूर डालकर अपने घर ले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: ससुराल आया था जवान, पत्नी के प्रेमी ने शराब पिलाकर पहुंचा दिया हवालात, जानिए

पीयर थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छानबीन की जा रही है। पैसा लेनदेन को लेकर उत्पन्न विवाद में यह मामला दर्ज कराने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, यह छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया रेप, पत्नी ने पहुंचाया जेल