Move to Jagran APP

Muzaffarpur Flood News :गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी, बागमती और लखनदेई खतरे के निशान पार

Muzaffarpur Flood News सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर स्थिर है। यह खतरे के निशान 52.53 मीटर से 18 सेमी नीचे बह रही है। इसका जलस्तर 52.35 मीटर दर्ज किया गया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 10:30 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 10:30 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News :गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी, बागमती और लखनदेई खतरे के निशान पार
Muzaffarpur Flood News :गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी, बागमती और लखनदेई खतरे के निशान पार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। गंडक को छोड़ इलाके की सभी नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद बागमती कटौझा व बेनीबाद में, लखनदेई गायघाट में और बूढ़ी गंडक मुरौल में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 0.9 सेमी वृद्धि के साथ 54.22 मीटर दर्ज किया गया जो डेंजर लेबल से 0.19 सेमी कम है। चार दिनों के भीतर गंडक के जलस्तर में 66 सेमी की वृद्धि हुई है। सोमवार को कटौझा में बागमती के जलस्तर में 33 सेमी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यहां अब भी बागमती नदी खतरे के निशान से 0.54 सेमी ऊपर बह रही है। यहां का जलस्तर 54.27 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, बेनीबाद में खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.69 सेमी ऊपर बह रही है। यहां का जलस्तर 49.37 मीटर दर्ज किया गया। 

loksabha election banner

बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर स्थिर

गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 0.80 मीटर ऊपर 42.80 मीटर दर्ज किया गया है। सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर स्थिर है। यह खतरे के निशान 52.53 मीटर से 18 सेमी नीचे बह रही है। इसका जलस्तर 52.35 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान 48.25 मीटर से 1.25 मीटर ऊपर 49.50 मीटर और अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 1.64 मीटर नीचे 58.16 मीटर दर्ज किया गया। कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 48.80 मीटर दर्ज किया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.