Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में चार सहेलियों की डूबने से मौत, मृतकों में तीन बहनें शामिल; पकड़ रही थीं घोघा East champaran News

चारों लड़कियां पैर फिसलने की वजह गड्ढे में चली गई थीं। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 04:31 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में चार सहेलियों की डूबने से मौत, मृतकों में तीन बहनें शामिल; पकड़ रही थीं घोघा East champaran News

पूर्वी चंपारण, जेएनएन।बिहार के पूर्वी चंपारण में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बरसाती नदी में डूबने से चार सहेलियों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बहनें शामिल थीं। यह हृदयविदारक घटना हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र की मठलोहियार पंचायत में हुई। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। मठलोहियार की मुखिया वंदना गिरी ने भी इसकी पुष्टि की है। सभी लड़कियां एक ही गांव की थीं। बताया जाता है कि लड़कियां गरीब परिवार से थीं और नदी में घोघा पकड़ने गई थीं। इसी क्रम में एक का पैर फिसला। इसके बाद एक-दूसरे को बचाने में वे सब डूबती चली गईं।

loksabha election banner

बताया जाता है कि रविवार की सुबह गांव से पांच लड़कियां एक साथ घोंघा पकड़ने गई थीं। वे सब नदी में उतरी ही थीं कि उन्‍हें गड्ढे का पता नहीं चला। और यह हादसा हो गया। इसकी सूचना साथ की लड़की ने आकर गांव वालों को दी। जब तक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चारों सहेलियां दम तोड़ चुकी थीं। मृतकाें में ललन राम की दो पुत्रियां आरती कुमारी (14) व पूजा कुमारी (12), अखिलेश राम की पुत्री प्रीतम कुमारी (13) व भूलन राम की पुत्री आरती कुमारी (12) शामिल थीं। ललन व अखिलेश राम सगे भाई हैं।

एक ही गांव की चार लड़कियाें की मौत से कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरनेवाली लड़कियों में दो सगी बहनें व एक चचेरी बहन थीं। सभी लड़कियां राजकीय मध्य विद्यालय कटवासी में पढ़ती थीं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सतीश कुमार, एएसआइ राजेश कुमार, शिव कुमार साह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.