विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मधुबनी में पूर्व मुखिया सत्य नारायण यादव की गोली मारकर हत्या Madhubani News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Jul 2019 01:37 PM (IST)

राजनगर थाना क्षेत्र में परसा के निकट घात लगाए अपराधी ने दिया घटना को अंजाम। भटसिमर पूर्वी पंचायत के दो ...और पढ़ें

मधुबनी में पूर्व मुखिया सत्य नारायण यादव की गोली मारकर हत्या Madhubani News
मधुबनी में पूर्व मुखिया सत्य नारायण यादव की गोली मारकर हत्या Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधराना-परसा पथ पर परसा के निकट शुक्रवार को बाइक से जा रहे भटसिमर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया बरहारा गांव निवासी सत्य नारायण यादव को घात लगाए अपराधियों ने गोली मा दी। उन्हें गंभीर हाल में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूर्व मुखिया को पर गोली चलने की खबर सुनकर सदर अस्‍पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। हालांकि इसके पीछे जमीनी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ मास पूर्व भी इनका पीछा कर इनपर गोली चलाई गई थी। संयोगवश वे उस हमले में बाल-बाल बच गए थे।

सत्य नारायण यादव लगातार दो कार्यकालों में भटसिमर पूर्वी पंचायत के मुखिया रहे थे। एक कार्यकाल में इनकी पत्नी भी मुखिया रह चुकी हैं। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।