विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sameer Kumar Murder Case: पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में आरोप तय की सुनवाई टली

By Murari KumarEdited By:
Published: Tue, 10 Nov 2020 01:58 PM (IST)

Sameer Kumar Murder Case पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के आरोपितों की ओर से आरोप मुक्ति की अर्जी पर सुनवाई ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार (Jagran Archive)
मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार (Jagran Archive)

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के आरोपितों की ओर से आरोप मुक्ति की अर्जी पर सुनवाई टल गई है। इस अर्जी पर जिला जज अनिल कुमार सिन्हा के कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आरोप मुक्ति की अर्जी के विरुद्ध लोक अभियोजक को  जवाब दाखिल करना था, लेकिन यह जवाब दाखिल नहीं किया जा सका।  जिला जज ने सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है। आरोपित गोविंद, सुजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार उर्फ ङ्क्षपटू ङ्क्षसह,  सुशील छापडिय़ा, श्यामनंदन मिश्रा, ओंकार ङ्क्षसह एवं नवीन कुमार के विरुद्ध आरोप तय किया जाना है। 

यह था मामला

23 सितंबर 2018  की शाम को पूर्व मेयर समीर कुमार एवं उनके कार चालक को नगर थाना क्षेत्र के नबाब रोड में एके-47 से भून दिया गया। वे उस समय में कार से अखाड़ाघाट स्थित होटल से अपने घर मिठनपुरा जा रहे थे। 

पारू के निर्दलीय प्रत्याशी ने कराई हमले की प्राथमिकी

पारू विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शंकर प्रसाद यादव ने थाने में आवेदन देकर हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरैया थाने को दिए आवेदन में कहा है कि मतदान के दिन मैं अपनी स्कॉॢपयो से क्षेत्र भ्रमण कर रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि मतदान केंद्र संख्या108 पर कुछ लोगों द्वारा धांधली की जा रही है। जब मैं उक्त मतदान केंद्र पर पहुंचा तथा अपने वाहन से उतर कर मामले को कुछ समझ पाता कि मेरे ऊपर रोड़ा-पत्थर चलने लगा। वहां से भाग कर अपने वाहन में चला अया। मेरे चालक ने सूझबूझ से मेरी जान बचाई। इस क्रम में मैं और मेरा चालक जख्मी हो गए तथा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 पीडि़त ने इस मामले में नीरज कुमार, कौशल किशोर सिंह, संजय प्रसाद सिंह, सरोज कुमार उर्फ चंचल, कामेश्वर सिंह, रामयोध्या सिंह, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, अभिमन्यु कुमार, विमल कुमार, चंदन कुमार सहित दर्जनाधिक सहित 30 अज्ञात को आरोपित किया है। सरैया पुलिस ने थाना कांड संख्या 715/20 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।  इधर, राहुल कुमार ने शंकर प्रसाद यादव व इनके पुत्र सहित आधा दर्जन लोगो पर बूथ लूटने के प्रयास का विरोध करने पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।