Move to Jagran APP

बाढ़ राहत को लेकर अंचल कार्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

गायघाट प्रखंड क्षेत्र की लक्ष्मण नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ की बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने राहत की माग को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 01:36 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 01:36 AM (IST)
बाढ़ राहत को लेकर अंचल कार्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड क्षेत्र की लक्ष्मण नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ की बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने राहत की माग को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। राहत नहीं मिलने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बाढ़ आए दो महीने बीत गए, लेकिन प्रशासन द्वारा अबतक उनकी सुध नहीं ली गई। राहत सामग्री की बात तो दूर रही, सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत राशि छह हजार रुपये भी खाते में नहीं भेजे गए। प्रखंड प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनहीन है। बाढ़ से प्रभावित लोगों ने पंचायत अनुश्रवण समिति के द्वारा बनाई गई सूची में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। सीओ राघवेंद्र कुमार राघव ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की सूची की जाच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में सुनील साह, किरण देवी, नगीना देवी, कंचन देवी, गीता देवी, सुमित्रा देवी, बबीता देवी मंगल साह सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

loksabha election banner

बाढ़ राहत राशि को लेकर हंगामा

मुरौल अंचल कार्यालय पर बाढ़ राहत की राशि नहीं मिलने के विरोध में पिलखी गजपति, मीरापुर, विशनपुर श्रीराम सहित अन्य पंचायत के ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस गाड़ी के सामने पहुंच घेराव किया। पीड़ितों का कहना था कि प्रशासन द्वारा जानबूझ कर उनकी उपेक्षा की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सीओ ने बताया कि पंचायत के मुखिया द्वारा दी गई सूची जिला मुख्यालय भेजी गई है। वहां से स्वीकृत होने पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.