Move to Jagran APP

शेखपुर ढाब के बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, आगजनी

अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब इलाके के लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग घर छोड़कर दूसरे जगह पलायन कर रहे है। प्रशासन की तरफ से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते मंगलवार को इलाके के लोग सड़क पर उतर आए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 01:55 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:12 AM (IST)
शेखपुर ढाब के बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, आगजनी
शेखपुर ढाब के बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, आगजनी

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब इलाके के लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग घर छोड़कर दूसरे जगह पलायन कर रहे है। प्रशासन की तरफ से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते मंगलवार को इलाके के लोग सड़क पर उतर आए। काफी संख्या में महिला व पुरुषों ने अखाड़ाघाट मुख्य सड़क को जाम कर दिया। टायर जलाकर आगजनी की। इस दौरान प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। करीब छह घंटे तक रहा लेकिन कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचे। इसके बाद लोग खुद जाम समाप्त कर लौट गए। बता दें कि सोमवार को भी अखाड़ाघाट में जाम कर बाढ़ पीड़ितों ने प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे स्थानीय थाने की पुलिस व सीओ ने शीघ्र मदद का आश्वासन दिया था। लेकिन मदद नहीं मिलने के कारण फिर दूसरे दिन पीड़ित लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।

loksabha election banner

प्रदर्शन में शामिल गजपा नेता विकास कृष्ण उर्फ कवि का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। बाढ़ पीड़ित परिवारों के सामने पीने के लिए पानी, शौचालय व भोजन की समस्या है। लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि बूढ़ी गंडक नदी का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है।

छह नावों व सामुदायिक किचन का हो रहा संचालन : एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि किसी के उकसाने पर जाम कराया जा रहा है। आपदा की स्थिति में इस तरह के काम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित शेखपुर ढाब इलाके के लोगों के लिए एक सामुदायिक किचन का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा चार सौ पालिथीन शीट का वितरण कराया गया है। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए छह नावों की भी व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार आकलन कर और सामुदायिक किचन को जरूरतों को बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर संबंधित सीओ को निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.