अहियापुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, आवश्यक सुविधाओं की उठाई मांग
मंगलवार को परेशान लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वे सभी त्रिपाल शौचालय पानी और खाने की मांग मुखिया से कर रहे थे।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। अहियापुर की झपहां पंचायत के वार्ड 13, सात व नौ के ग्रामीणों को सरकार की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। जबकि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। इससे यहां के लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। मंगलवार को परेशान लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वे सभी त्रिपाल, शौचालय, पानी और खाने की मांग मुखिया से कर रहे थे। हालांकि मुखिया नंदलाल साह ने सरकार की ओर से मदद सामग्री मिलने पर उपलब्ध कराने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें