समस्तीपुर में चाचा व भतीजे पर पांच लोगों ने की थी फायरिंग, एक गिरफ्तार
समस्तीपुर में दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग एक को चार तो दूसरे को मारी थी तीन गोली हलई ओपी में दो ज्ञात नामजद पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार दो बाइक पर सवार पांच ने दिया घटना को अंजाम
समस्तीपुर, जासं। हलई ओपी क्षेत्र के तिसवारा गांव में बुधवार की शाम चाचा एवं भतीजे पर फायङ्क्षरग के मामले में हलई ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल मुकुल कुमार ठाकुर के भाई एवं दूसरे घायल नितिन रंजन उर्फ छोटू कुमार के पिता सुधीर कुमार ठाकुर द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी के अनुसार नितिन रंजन उर्फ छोटू कुमार ठाकुर बुधवार की शाम पेशाब करने के लिए घर का ग्रिल खोलकर बाहर निकला। उसी समय दो बाइक पर सवार पांच लोग पहुंच गए और ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए नितिन रंजन के शरीर पर चार गोली उतार दिए। गोली की आवाज सुनकर मुकुल कुमार ठाकुर बाहर निकले तो उन्हें भी तीन गोली मारी।
बाइक सवार तीन लोग नकाबपोश थे इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पायी। जबकि दोनों घायलों के द्वारा दो स्थानीय युवकों की पहचान हो गई। इसमें स्थानीय तिसवारा निवासी भरत ठाकुर के पुत्र वीरेंद्र कुमार ठाकुर एवं स्वर्गीय ङ्क्षपटू ठाकुर के पुत्र कुंदन ठाकुर शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में पहचान किए गए दोनों ज्ञात आरोपियों को नामजद करते हुए ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव ने एक आरोपित वीरेंद्र कुमार ठाकुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा नामजद अभियुक्त घर से फरार है। विदित हो कि गोली लगने के बाद चाचा भतीजा मुकुल कुमार ठाकुर एवं नितिन रंजन उर्फ छोटू कुमार ठाकुर को सदर अस्पताल में इलाज के लिए बुधवार की रात में ही भर्ती कराया गया था। मुकुल कुमार ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल में अब तक जारी है। जबकि नितिन रंजन उर्फ छोटू कुमार ठाकुर को सदर अस्पताल से रात में ही ङ्क्षचताजनक स्थिति के कारण डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण डीएमसीएस से भी बुधवार की रात ही इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
इलाजरत घायल नितिन रंजन उर्फ छोटू के शरीर से चार गोलियां निकाली गई है। स्थिति ङ्क्षचताजनक होने के कारण आईसीयू में रखा गया गया है। जीवन और मौत से जूझ रहे नितिन रंजन की चिकित्सा जारी है। जबकि ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव के अनुसार अन्य ज्ञात एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद मामले के संबंध में खुलासा होने की संभावना बताई गई है।