Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में फसल काटने के विवाद में फायरिंग, चार हिरासत में, चार हथियार जब्त

बंदूकों की तड़तड़ाहट से दहल उठा दरपा क्षाना क्षेत्र का सुखलहियां, घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी, तीन थानों की पुलिस के साथ गांव में चल रहा है सर्च अभियान।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 03:59 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 03:59 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में फसल काटने के विवाद में फायरिंग, चार हिरासत में, चार हथियार जब्त
पूर्वी चंपारण में फसल काटने के विवाद में फायरिंग, चार हिरासत में, चार हथियार जब्त

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल के छौड़ादानो के दरपा थाना क्षेत्र का सुखलहियां गांव बुधवार को एक बार फिर बंदूकों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। फसल काटने को लेकर विवाद में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैल गया। सूचना मिलते ही विभिन्न थाना के अधिकारी सदल घटनास्थल पर पहुंच घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस गांव की घेराबंदी कर सर्च अभियान में जुटी है।

loksabha election banner

   समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने चार हथियार बरामद कर लिया है। साथ ही चार लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस स्थल पर कैंप कर जांच में जुटी है। डीएसपी संजय कुमार झा ने बताया कि इस क्षेत्र में पूर्व से मठ के जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। फसल काटने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की सूचना मिली थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि इस विवाद में दो लोगों की हत्या हो गई है। हालांकि इस घटना में किसी के मरने व घायल होने की सूचना नहीं है।

   कहा कि अफवाह से बचने की जरूरत है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस भूनेश प्रसाद, रंजीत सिंह, बिंदू सिंह, सुदामा महतो को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान जारी है। जिसमें कुछ और अवैध हथियार के मिलने की संभावना है। यहां बता दें कि यह इलाका नब्बे के दशक में नक्सल के रूप चर्चित रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.