Move to Jagran APP

भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट व फायरिंग

मुजफ्फरपुर तुर्की ओपी के लक्ष्मीपुर में शनिवार को भूमि विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 01:24 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 01:24 AM (IST)
भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट व फायरिंग

मुजफ्फरपुर : तुर्की ओपी के लक्ष्मीपुर में शनिवार को भूमि विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट में जमकर लाठी -डंडे, रोड़े-पत्थर का प्रयोग हुआ। एक पक्ष ने बंदूक से चार राउंड फायरिंग की। गोली चलने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और गोली चलाने वाले व्यक्ति को खदेड़ना शुरू किया। अंत में वह बंदूक खेत में फेंक कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस अधिकारी रंधीर महाराज बल के साथ पहुंच खेत से एक बंदूक ,दो कारतूस, दो खोखा एवं एक कार बरामद कर लिया। बंदूक व कार तुर्की ओपी के बरकुरबा निवासी रामध्यान सिंह की बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने रामध्यान सिंह एवं लक्ष्मीपुर निवासी युगल सहनी और र्पिंटू कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में युगल सहनी, पिंटू कुमार सहनी ,बीके मेहता ,रवि मेहता, मोहित सहनी, ब्रजेन्द्र मेहता जख्मी बताए गए हैं। बताया गया है एनएच से सटी जमीन का विवाद रामध्यान सिंह एवं युगल सहनी के बीच चल रहा था। शनिवार को रामध्यान सिंह दलबल के साथ हथियार से लैस होकर विवादित जमीन पर बाउंड्री करा रहे थे जिसका विरोध युगल सहनी एवं उसके परिजन कर रहे थे। इस दौरान मारपीट हुई। रामध्यान सिंह की तरफ से चार राउंड गोली चलाई गई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। युगल सहनी की पत्‍‌नी एवं भाई मोहित सहनी ने पुलिस को बताया कि गोली रामध्यान सिंह के पुत्र ने गोली चलाई थी। जबकि रामध्यान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने स्वयं चार राउंड गोली चलाई थी। युगल सहनी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामध्यान सिंह कुछ असामाजिक तत्व के साथ जबरन विवादित जमीन पर बाउंड्री करा रहा था। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और गोली चलाने लगे। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही थी। ओपी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि एक बंदूक, दो कारतूस, दो खोखा एवं एक कार बरामद की गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.