शिवहर के चिकनौटा गांव में लगी आग, दर्जनों घर समेत कई मवेशी जले
चिकनौट गांव में लगी भीषण आग। बढ़ती लपट की जद में आकर एक दर्जन घरों के जलने की सूचना। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का किया भरपूर प्रयास।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 05:55 PM (IST)
सीतामढ़ी, जेएनएन। शिवहर मुख्यालय से सटे चिकनौटा गांव में अगलगी की भीषण घटना। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया किन्तु नाकाम रहें। बढ़ती लपट की जद में आकर एक दर्जन घरों के जलने की है सूचना। वहीं एक भैंस, उसका बच्चा एवं कई बकरियां भी झुलस गईं। जिसका बचना मुश्किल बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को काबू करने में लगे हैं।
वहीं स्थानीय मुखिया ने सीओ को भी फोन किया है। प्रभावितों में मो. शमीरूल, नौशाद, इरशाद, वसी अख्तर, असगर अली, मो. शर्फुद्दीन, मो. शमशाद, अमीरूल, अनवार, नेजार, मो.ईशा, बेवा नुरून्निशा सहित अन्य शामिल हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें