Move to Jagran APP

सकरा में पुलिस टीम पर हमला मामले में 106 आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी, 14 गिरफ्तार

46 नामजद व 60 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी हमले में घायल थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद की हालत नाजुक एसकेएमसीएच के आइसीयू में चल रहा इलाज।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 10:50 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 10:50 PM (IST)
सकरा में पुलिस टीम पर हमला मामले में 106 आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी, 14 गिरफ्तार
सकरा में पुलिस टीम पर हमला मामले में 106 आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी, 14 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सकरा थाना के मुशहरी राम गांव में थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद सहित पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 106 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 46 नामजद व 60 अज्ञात हैं। पुलिस ने छापेमारी कर 14 नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी के भय से आरोपित घर छोड़कर फरार हंै। हमले में गंभीर रूप से घायल सकरा थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें एसकेएमसीएच के आइसीयू में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

यह हुई थी घटना

सकरा थाना के मु्शहरी राम गांव में बाढ़ राहत सामग्री की मांग को लेकर बुधवार को एनएच-28 को जाम किया था। इसमें अधिकांश वे लोग शामिल थे जो एनएच पर शरण लिए हुए थे। इससे पहले डीसीएलआर के निर्देश पर एनएच किनारे शरण लिए बाढ़ पीडि़तों के लिए सामुदायिक किचन शुरू कराया गया था। बुधवार की रात में खाना नहीं मिलने पर बाढ़ पीडि़तों ने हंगामा शुरू कर दिया और एनएच को जाम कर दिया। सीओ की सलाह पर मुखिया अर्चना कुमारी के पति जितेंद्र कुमार व प्ंसस हैदर अली वहां पहुंच कर समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने उन्हें ही बंधक बना लिया। सूचना पर वहां जब पुलिस गश्ती दल पहुंचा तो उसे भी बंधक बना लिया गया। अन्य पुलिस जवानों के साथ जब सकरा थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद वहांं पहुंचे और समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशितों ने पत्थरबाजी करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमला में थानाध्यक्ष सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।

हमले के पीछे शराब माफिया की साजिश की आशंका

हमलावरों के निशाने पर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद थे। लगभग दो माह पहले ही उन्हें सकरा थानाध्यक्ष बनाया गया था। थानाध्यक्ष बनने के बाद से ही वे शराब के धंधेबाजों की नकेल कसनी शुरू कर दी थी। इससे शराब माफिया उन्हें सबक सिखाने के इंतजार में थे। पुलिस जाम कराने की साजिश करने वालों की पहचान कर रही है। एससएपी जयंतकांत ने कहा कि नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में शामिल व साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.