विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Khare Death: नहीं रहे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक विजय खरे, बेंगलुरु में ली अंतिम सांस

Published: Sun, 15 Dec 2024 11:49 AM (GMT+05:30)

भोजपुरी इंडस्ट्री में खलनायक के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले कलाकार विजय खरे का आज निधन हो गया। ...और पढ़ें

भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार का निधन (फाइल फोटो)
भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार का निधन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खलनायक कि भूमिका से मशहूर अभिनेता विजय खरे का निधन
  2. लंबे समय से पार्किंसन नामक बीमारी से ग्रसित थे

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले कलाकार विजय खरे नहीं रहे । वह कुछ दिनों से किडनी रोग से परेशान थे, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी, लेकिन आज सुबह 4 बजे अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया।

फिल्मों में खलनायक कि भूमिका निभाने के लिए मशहूर विजय खरे की कुछ मशहूर फिल्मों में गंगा किनारे मोरा गांव (1983) शामिल हैं।

300 से अधिक फिल्मों में किया काम

भोजपुरिया जगत के महानायक विजय खरे काफी समय से डायलिसिस पर थे। दरअसल वे पार्किंसन बीमारी से ग्रसित थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था और आज उन्होंने बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें बिहार का गब्बर सिंह भी कहा जाता था। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और बिहार का नाम रोशन किया।

अपने पीछे वे तीन बेटों और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे संतोष खरे नोएडा की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

उनके बीच के बेटे अशुतोष खरे ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया और 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वे अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में विजय खरे की परंपरा को आगे ले जा रहे हैं।

उनके छोटे बेटे परितोष खरे भी बेंगलुरु की मल्टीनेशनल कंपनी में एक उच्च पद पर कार्यरत हैं।

विजय खरे ने भोजपुरी फिल्मों को एक ऐसा मुकाम दिया, जहां आज के कलाकार उनकी राह पर चलते हुए इसे और ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

2019 में मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

भोजपुरी फिल्मों के अमरीश पुरी के नाम से मशहूर विजय खरे को साल 2019 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। उन्हें ये अवार्ड कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में दिया गया।

अवार्ड लेने के दौरान उन्होंने अपने फिल्म नगरी के सफर के बारे में भी बताया था। भोजपुरी फिल्मों में कई उतार-चढ़ाव देखने वाले विजय खरे का निधन भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ विजय खरे

फिल्म में अभिनय करते हुए विजय खरे

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में काम करते हुए विजय खरे

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ विजय खरे

पत्नी के साथ विजय खरे

ये भी पढ़ें

Bihar News: एक लाख महिलाओं को नीतीश सरकार दे रही आर्थिक सहायता, मिल रहे 2-2 लाख रुपये

Heart Attack: नहीं थम रही हार्ट अटैक से मौतें, मटियरिया थानाध्यक्ष को अचानक उठा सीने में दर्द और थम गई सांसे