Bihar Assembly Election 2020: मुजफ्फरपुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा का विस्तार, 73 को मिली कार्यसमिति में जगह
Bihar Assembly Election 2020 जिला कमेटी में पिछड़ा समाज के सभी वर्गों को मिली जगह। बोले जिलाध्यक्ष भगवानलाल महतो भाजपा ने दिया पिछड़ों को सम्मान व अधिकार।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा पिछड़ा मोर्चा का विस्तार करते हुए 37 मंडल अध्यक्ष के साथ 75 सदस्यीय जिला कार्यसमिति का गठन किया गया है। कमेटी में पिछड़ा समाज के सभी वर्गों को जगह दी गई है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवानलाल महतो ने कहा भाजपा ने पिछड़े समाज को जो अधिकार व सम्मान दिया अब तक किसी ने नहीं दिया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछड़ा आयोग का गठन किया गया है। जिसकी जवाबदेही मुजफ्फरपुर के वरीय नेता डॉ.भगवानलाल सहनी के हाथ में है।
जारी सूची के अनुसार, मुजफ्फरपुर विधानसभा गरीबनाथ मंडल में आशीष राज सूरी , पश्चिम मंडल संजीव कुमार, पताही मंडल मोहन साह, विश्वविद्यालय मंडल सुजीत कुमार, पूर्वी नगर मंडल श्याम कुमार, रामदयालु मंडल घृदेश कुमार, औराई उत्तरी उमेश ठाकुर, औराई दक्षिणी अविनाश साह, कटरा उतरी प्रमोद चौपाल, बरूराज मंडल प्रवीण कुमार यादव, मोतीपुर ग्रामीण श्रीकांत प्रसाद कुशवाहा, कथैया मंडल दीनानाथ साह तथा मोतीपुर नगर के मणिशंकर प्रसाद अध्यक्ष बने हैं। जिला कार्यसमिति में विश्वास कुशवाहा, अंकित चौधरी, प्रमोद कुमार, कन्हाई साह, प्रमोद कुमार गुप्ता, रमण कुमार, अरुण मेहता, राजीव रोशन पटेल, प्रकाश कुमार चौहान, राजीव कुमार गुप्ता आदि शामिल किए गए हैं।