हम नेता सह पूर्व मंत्री ने कहा-राज्य की सभी 40 सीटों पर पार्टी निभाएगी निर्णायक भूमिका
राजद के बाद हम सेक्युलर ही हैसियत में, अब बिहार की राजनीति में पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी राज्य की सभी 40 सीटों पर इसबार निर्णायक भूमिका निभाएगी। अब बिहार की राजनीति में हमारे सुप्रीमो जीतन राम मांझी को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है। बिहार में राजद के बाद हम (पार्टी) सेक्युलर ही हैसियत में है। शहर के सदातपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के लिए यह वर्ष संघर्ष का वर्ष होगा।
हम नए साल में न केवल समाज के सभी वर्गों के गरीबों की लड़ाई लड़ेंगे, बल्कि मुजफ्फरपुर में हम सेकुलर का परचम भी लहराएंगे। हमारे कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार के गरीब विरोधी नीति व कोरे आश्वासन व जुमलेबाजी के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से लड़ाई लड़ेंगे। गरीबों को उनका वाजिब हक दिलवाएंगे। कहा कि गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। अपराध पर नियंत्रण करने की दिशा में सरकार कदम नहीं उठा रही है।
अपराध का ग्राफ बढऩे से लोगों में भय का माहौल बढ़ गया है। मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रमोहन झा, रत्नेश पटेल, कमलेश कांत गिरी, शंभू शरण ठाकुर, मोहम्मद शमीम, सुनील शर्मा, मंकू पाठक, रामबालक ओझा, मनमोहन सिंह, शैलेंद्र नाथ त्रिवेदी, बमबम शाही, रमेश शर्मा टुना, विरेंद्र पटेल, ओमप्रकाश, अनिल पंडित, धर्मेंद्र चौबे, हेमचंद्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।