Move to Jagran APP

नगर विकास व आवास मंत्री ने कहा: पूर्व मंत्री नवल बाबू की ईमानदारी व त्याग अनुकरणीय

पूर्व मंत्री स्व. नवलकिशोर सिंह की प्रतिमा का नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने किया गया अनावरण, नवलकिशोर सिंह सभागार बनाने की घोषणा की।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 10:05 AM (IST)
नगर विकास व आवास मंत्री ने कहा: पूर्व मंत्री नवल बाबू की ईमानदारी व त्याग अनुकरणीय

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। साहेबगंज में स्थानीय नवलकिशोर चौक पर स्व नवलकिशोर सिंह सेवा समिति द्वारा निर्मित पूर्व मंत्री स्व. नवलकिशोर सिह की प्रतिमा का अनावरण बिहार सरकार के नगर विकास एव आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने किया। मौके पर महावीर उच्च विद्यालय बैद्यनाथपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नवल बाबू सादगी जीवन जीने वाले आदर्श पुरुष थे। उनकी र्ईमानदारी तथा त्याग अनुकरणीय है। वे कांग्रेस काल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीब थे।

loksabha election banner

    परन्तु संजय गांधी द्वारा अनादरपूर्ण शब्द मात्र के प्रयोग से स्वाभिमानी नवल किशोर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत साहेबगंज अगर भूमि उपलब्ध कराए तो वे नवल किशोर सिंह सभागार का निर्माण कराएंगे। अध्यक्षता सह प्रतिमा निर्माणकर्ता अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. मीरा कौमुदी ने की जबकि संचालन सहजानंद किसान संगठन के जिलाध्यक्ष शंभूशरण ठाकुर ने किया।

    संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री बसावन भगत, पूर्व विधायक वीणा देवी, पूर्व जिला पार्षद मदन प्रसाद, भाजपा नेता शंभू प्रसाद सिंह, भूपाल भारती, वीरेंद्र कुमार सिंहा, लोजपा नेता कृष्णा सिंह, भाजपा नेत्री अंजू रानी, विनोद कुमार, रघुवीर प्रसाद साह तथा गीता देवी प्रमुख थीं। धन्यवाद ज्ञापन अवकाश प्राप्त शिक्षक मदन प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.