शोषितों व गरीबों की आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर
जयंती पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को जिलेवासियों ने याद किया।
मुजफ्फरपुर : जयंती पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को जिलेवासियों ने याद किया। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
जिला भाजपा कार्यालय इमलीचट्टी में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर को गरीबों एवं शोषितों की आवाज बताया। पूर्व विधायक बेबी कुमारी, मोर्चा के प्रदेश मंत्री जलेश्वर सहनी, प्रदेश प्रवक्ता साहू भूपाल भारती, महामंत्री आशीष अग्रवाल, महामंत्री विकास गुप्ता, प्रशांत राज, राकेश पटेल आदि ने संबोधित किया।
जूरन छपरा स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक निरंजन राय, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोएब, जयशंकर यादव, लखींद्र राय, अभिमन्यु यादव, मो.सज्जाद, धीरेंद्र कुमार वीराना, सुरेश राम भोला, सचिन राम ,राजनाथ चंद्रवंशी, विकाश साहनी, राहुल यादव आदि ने श्रद्धासूमन अर्पित किया।
गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय आयोजित जयंती समारोह में संस्था के अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद, महामंत्री दिलीप कुमार, संयुक्त मंत्री मुकेश पासवान, डा. फुलगेन पूर्वे, अमरनाथ पंजियार, दिलीप कुमार, रंजीत कुमार साहु, अजय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री को नमन किया। अति पिछड़ा वर्ग अधिकार महामंच द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार, प्रदेश महामंत्री शिव शंकर पंडित, गणेश पंडित, पप्पू कुमार सुमन, रामपुकार ठाकुर, प्रमोद भगत, अरुण महतो, डा. कमलेश कुमार आदि ने जननायक को नमन किया। जिला दलित सेना कार्यालय आंबेडकर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता दलित सेना जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान ने की। कार्यक्रम में राजेश सिंह, राजगीर पासवान, उपेंद्र पासवान, राजेश चौधरी, पंकज गुप्ता, अमरनाथ कुमार ने अपने विचार रखे।
लोहार कल्याण महासभा द्वारा नाजिरपुर स्थित जिला कार्यालय में जननायक की जयंती समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष भोला ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, आनंद प्रकाश, हरिनारायण ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर, राजा ठाकुर, प्रभात शर्मा, चंदेश्वर ठाकुर, सत्य नारायण ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, हरि किशोर ठाकुर आदि ने भाग लिया।