Move to Jagran APP

राजद के रघुवंश सिंह ने कहा: धनबल की ताकत से नहीं खरीद सकते लोकतंत्र

लोकतंत्र बचाओ, वैशाली बचाओ मोर्चा का गठन, वैशाली लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में होगा मोर्चा का सम्मेलन।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:21 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:21 AM (IST)
राजद के रघुवंश सिंह ने कहा: धनबल की ताकत से नहीं खरीद सकते लोकतंत्र
राजद के रघुवंश सिंह ने कहा: धनबल की ताकत से नहीं खरीद सकते लोकतंत्र

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। धनबल की ताकत से लोकतंत्र को नहीं खरीदा जा सकता। विधानसभा की तरह इस बार लोकसभा चुनाव में धनबल ध्वस्त होगा और लोकतंत्र की जीत होगी। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के वरीय नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहीं। वे सोमवार को लोकतंत्र बचाओ, वैशाली बचाओ मोर्चा की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि वैशाली भगवान बुद्ध की कर्मभूमि और महावीर की जन्मभूमि है। इस मिट्टी ने विश्व को लोकतंत्र का संदेश दिया है। वैशाली का झंडा झुकने नही देंगे। इस मौके पर लोकतंत्र बचाओ, वैशाली बचाओ मोर्चा का गठन किया गया। ठाकुर धर्मेंद्र को सर्वसम्मति से संयोजक चुना गया। मोर्चा के संयोजक ने बताया कि वैशाली लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में मोर्चा का सम्मेलन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. कुमार गणेश ने की। उन्होंने कहा कि इस बार त्रिशंकु लोकसभा गठन के आसार हैं, इसमें डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह भी प्रधानमंत्री हो सकते है। मौके पर आगे की रणनीति पर विमर्श किया गया और मोर्चा की गतिविधियों को लेकर कई निर्णय लिए गए। बैठक को कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस मौके पर रत्नेश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, डॉ. रामचंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, मुखिया सुधाकर प्रसाद सिंह, लक्ष्मण सिंह, शशि सिंह, संजय सिंह, प्रेम सिंह, रामबाबू सिंह, भूपनारायण सिंह, पप्पू सिंह आदि शामिल रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.