भारतीय इतिहास का काला अध्याय था आपातकाल
जिला भाजपा द्वारा गुरुवार को वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आपातकाल के दिनों के संघर्ष को याद किया गया।
मुजफ्फरपुर। जिला भाजपा द्वारा गुरुवार को वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आपातकाल के दिनों के संघर्ष को याद किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि 45 साल पूर्व आज ही के दिन आपातकाल लागू किया था जो भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। सरकार ने काला कानून भारत के आम जनमानस पर थोपा था। देशवासी कभी इसे भूल नहीं सकते। संगोष्ठी में आपातकाल की विभीषिका झेल चुके पुरुषोत्तम पोद्दार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर न सिर्फ जनता से उनका लोकतांत्रिक अधिकार छिन लिए थे बल्कि लोगों के साथ बर्बरता की थी। जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि आपातकाल की परिस्थिति नहीं होने के बाद भी देश को आपातकाल के आग में झोंक दिया गया। लोक अभियोजक प्रमोद शाही ने कहा कि आपातकाल के दौरान देशवासियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया था। देशवासियों ने इसका प्रतिकार किया था। उन्होंने कहा की उस वक्त कागज पर लकड़ी के कलम से लिखकर पोस्टर चस्पां करते थे। संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया। संगोष्ठी में हरिमोहन चौधरी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र साहू, जिला मंत्री संतोष साहेब, संजीव झा, सुरेश चौधरी भोला, जिला प्रवक्ता आशीष पिंटू, मीडिया प्रभारी प्रद्युमन राजीव राणा, भाजयुमो अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ.रागिनी रानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाडेय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष फेंकू राम, रामबालक शर्मा , ओम प्रकाश कुमार, रीता पराशर, देवाशु किशोर, संतोष रंजन, सिद्धार्थ कुमार, संचित शाही आदि ने भाग लिया।
-------------------
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार
मुजफ्फरपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने अफरोज आलम को जिला मंत्री पद पर मनोनित किया। उनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी है।