Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर: ई-रिक्शा से बेहोश होकर गिरी बुजुर्ग महिला, उपचार के बदले ढाई घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

ई-रिक्शा से बेहोश होकर गिरी बुजुर्ग महिला उपचार के बदले सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस। इमलीचट्टी इलाके की घटना। ढाई घंटे तक सीमा विवाद के बाद जब ब्रह्मपुरा थाना पुलिस उसे उपचार के लिए ले जाने लगी तो उसके स्वजन भी पहुंचे।

By Arun Kumar JhaEdited By: Yogesh SahuPublished: Sun, 26 Mar 2023 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 06:36 AM (IST)
मुजफ्फरपुर: ई-रिक्शा से बेहोश होकर गिरी बुजुर्ग महिला, उपचार के बदले ढाई घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
मुजफ्फरपुर: ई-रिक्शा से बेहोश होकर गिरी बुजुर्ग महिला, उपचार के बदले ढाई घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के  मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला बेहोश हालत में पड़ी रही और पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।  मामला इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड के निकट का है। शनिवार को यहां ई-रिक्शा पर बेहोशी की अवस्था में लगभग 60-70 साल की एक बुजुर्ग महिला मिली। वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

loksabha election banner

लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। इसकी सूचना ब्रह्मपुरा पुलिस की 112 नंबर को दी गई। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस वैन वहां पहुंची और घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र में होने की बात बताकर वहां से चली गई।

इसके बाद नगर थाना पुलिस वहां पहुंची। नगर थाना पुलिस ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में होने की बात बताकर चली गई। लगभग ढाई घंटे तक सीमा विवाद में बेहोशी अवस्था में महिला ई-रिक्शा में पड़ी रही।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद ब्रह्मपुरा थाना पुलिस वहां पहुंची और महिला को उपचार के लिए ले जाने लगी।

उसी समय स्कूटी पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और महिला के स्वजन होने का दावा किया। ई-रिक्शा चालक ने भी दोनों की पहचान की। वे उस महिला को उपचार के लिए अपने साथ ले गए।

ई-रिक्शा चालक भटक गया था रास्ता

ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि महिला सरैया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके स्वजन उसे ई-रिक्शा में सवार करवाकर ले जा रहे थे।

उसके स्वजन स्कूटी से आगे-आगे चल रहे थे। इस बीच ई-रिक्शा चालक रास्ता भटक गया। महिला के स्वजन आगे निकल गए। इस बीच इमलीचट्टी के निकट महिला ई-रिक्शा में बेहोश हो गई।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ऐसा लगता था कि उसकी मौत हो गई। शुरू में पुलिस जवानों को भी उसके मृत होने का ही एहसास हुआ। जबकि उसके स्वजन उसे अचेत बताकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.